Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 10:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जेल में बैठे-बैठे की 200 करोड़ की ठगी, जाने इस मास्टर माइंड सुकेश की कहानी
Headlines

जेल में बैठे-बैठे की 200 करोड़ की ठगी, जाने इस मास्टर माइंड सुकेश की कहानी

September 6, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने रोहिणी जेल में बैठे-बैठे 200 करोड़ रुपये की ठगी के मास्टर माइंड सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े चार और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 13 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पुलिस के अनुसार, फोर्टिस के पूर्व प्रमोटर शिवेंद्र सिंह की पत्नी अदिति सिंह ने 200 करोड़ रुपये की ठगी का मामला दिल्ली पुलिस में दर्ज कराया था। इस मामले की जांच के दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी जेल से सुकेश चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया था जो एक बड़ा ठग है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। कारोबारी की पत्नी से उसने गृह मंत्रालय का अधिकारी बनकर संपर्क किया था। उसके पति को जेल से निकालने के लिए उसने पार्टी फंड में 200 करोड़ रुपये जमा कराने को कहा था।

Advertisement Advertisement

इस मामले में सुकेश को उसके दो अन्य साथियों के साथ सबसे पहले गिरफ्तार किया गया था। उससे हुई पूछताछ के बाद जेल के दो अधिकारी गिरफ्तार हुए और इसके बाद बैंक मैनेजर सहित तीन कर्मचारी इस मामले में नौंवी गिरफ्तारी सुकेश की पत्नी लीना पॉल की हुई थी। आगे जांच करते हुए पुलिस ने कमलेश, सैमुअल, अरुण और मोहनराज को गिरफ्तार किया है।

इनमें से कमलेश वह व्यक्ति है जिसने सुकेश को अपना बंगला बेचा है। मोहन राज उसका वकील है जबकि अरुण सुकेश के लिए गाड़ियां उपलब्ध कराने का काम करता है। वहीं चौथा आरोपित सैमुअल उसके बंगले एवं अन्य कामकाज की देखरेख करता है। इन चारों आरोपितों से पूछताछ चल रही है।

ऐसे हुआ था गिरफ्तार

आरोपित सुकेश को 2017 में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हयात होटल से गिरफ्तार किया था। उसने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत के बाद हुए विवाद में पार्टी का निशान 50 करोड़ रुपये में चुनाव आयोग से दिलवाने की बात कही थी। इस मामले में वह बीते चार साल से जेल में बंद है

जेल में रहने के दौरान ही उसने मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से दोस्ती कर ली थी। इस बात का खुलासा उसके मोबाइल की कॉल डिटेल से हुआ। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन फर्नांडीज से इसे लेकर पूछताछ की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleITI परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों ने ट्रेनों पर किया कब्जा
Next Article थाने पहुंचते ही होमगार्ड के जवान ने लगाई फांसी, थाना प्रभारी पर लगाया गंभीर आरोप

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.