Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:45 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ITI परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों ने ट्रेनों पर किया कब्जा
देश

ITI परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों ने ट्रेनों पर किया कब्जा

September 6, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। आइटीआइ परीक्षार्थियों ने रविवार की शाम मुजफ्फरपुर जंक्शन पर जम कर हंगामा किया. शाम से देर रात तक जंक्शन से गुजरने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों में यात्रियों को सीट से उठाकर परीक्षार्थियों ने कब्जा जमा लिया. उनके साथ मारपीट भी की गयी. सबसे ज्यादा परेशानी नरकटियागंज रूट पर जाने वाले यात्रियों को हुई.

परीक्षार्थियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रात 11.30 बजे एक स्पेशल ट्रेन इस रूट पर खोला गया, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई. यह ट्रेन स्टेशनों पर रूकती हुई नरकटियागंज तक गयी. इसके पूर्व पाटलिपुत्र -रक्सौल इंटरसिटी एक्सप्रेस के आने पर परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया. वेंडरों के सामान भी लूट लिये.

ट्रेन के प्लेस होने के पहले से प्लेटफॉर्म, ट्रैक समेत चारों तरफ सैंकड़ों की संख्या में परीक्षार्थी खड़े हो गए.ट्रेन पर परीक्षार्थी चढ़ने के लिए टूट पड़े. गार्ड ब्रेक और इंजन पर भी सैकड़ों की संख्या में परीक्षार्थी चढ़ गए. जिसके बाद गार्ड ने ट्रेन चलाने से इनकार कर दिया। सूचना पर आरपीएफ के जवान पहुंचे और समझा-बुझाकर किसी तरह परीक्षार्थियों को उतारा, तब जाकर ट्रेन रवाना हुई.

 

बता दें कि बिहार के स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश के लिए कोविड नियम बनाया गया है. वहीं स्टेशन परिसर में यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और कराना है, लेकिन छात्रों के भीड़ द्वारा कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई. वहीं स्टेशन परिसर में भी छात्रों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी.

इधर, बीसीइसीइबी की ओर से आयोजित आइटीआइ संयुक्त प्रवेश परीक्षा एक तिहाई से अधिक छात्र-छात्राओं ने छोड़ दी. रविवार को शहर के 28 केंद्रों पर चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया. इसमें सिर्फ 63 फीसदी परीक्षार्थी ही शामिल हुए.

प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर निगरानी के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही जोनल मजिस्ट्रेट व उड़न दस्ता भी तैनात किये गये थे. परीक्षा शुरू होने से पहले ही अधिकारी केंद्रों पर चक्रमण करने लगे. प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों के 12940 परीक्षार्थी आवंटित थे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमानसून सत्र में नियुक्ति नियमावली पर अंबा प्रसाद ने किए सवाल
Next Article जेल में बैठे-बैठे की 200 करोड़ की ठगी, जाने इस मास्टर माइंड सुकेश की कहानी

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.