Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 12:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुख्यमंत्री चौहान ने उठाया जैविक खेती का मुद्दा, कमलनाथ ने रोजगार पर सरकार को घेरा
Headlines

मुख्यमंत्री चौहान ने उठाया जैविक खेती का मुद्दा, कमलनाथ ने रोजगार पर सरकार को घेरा

February 11, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच सवालों को लेकर छिड़ा घमासान लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को मुख्यमंंत्री शिवराज ने पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए उन्हें पिछले चुनावों में किये गए अपने वचन पत्र में जैविक खेती के लिए विशेष पैकेज के वादें को याद दिलाते हुए सवाल पूछा। तो वहीें दूसरी तरफ कमलनाथ ने भी पलटवार करते हुए सरकार को रोजगार के मुद्दे पर घेरा।

मुख्यमंत्री चौहान ने शनिवार को स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवाल पूछते हुए कहा कि कांग्रेस ने वोट लेने के लिए अनेकों वादे किए पर उन्हें पूरा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में कहा था कि जैविक खेती के प्रशिक्षण, प्रमाणित बीज एवं विपणन हेतु विशेष पैकेज दिया जाएगा। विशेष पैकेज देना तो दूर वह जैविक खेती को ही भूल गए।

कमलनाथ ने चौपाई लिखकर साधा निशाना

वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री शिवराज के सवालों के जवाब के बदले सवाल पूछ रहे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने श्रीरामचरितमानस की चौपाई का इस्तेमाल करते हुए शिवराज पर पलटवार किया। उन्होंने रामायण की चौपाई लिखते हुए कहा श्रीरामचरितमानस में भगवान श्रीलक्ष्मण को समझाते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने कहा-जासु राज प्रिय प्रजा दुखारी। सो नृपु अवसि नरक अधिकारी।। शिवराज जी, समझदार को इशारा काफी होता है। मध्यप्रदेश में किसान दुखी हैं, मध्यप्रदेश में जवान दुखी हैं, मध्यप्रदेश में नौजवान दुखी हैं, मध्यप्रदेश में माताएं-बहनें दुखी हैं, मध्यप्रदेश में दलित और आदिवासी दुखी हैं। उन्होंने रोजगार पर सरकार को घेरते हुए कहा कि उनके दुख का कारण आपका झूठ है। आपने उनसे झूठा वादा किया था: हम 50 लाख युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करेंगे। कहां है वह तैयारी और कहां है वह रोजगार। जवाब दीजिए शिवराज जी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री चौहान ने श्रद्धेय पं.दीनदयाल उपाध्याय को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Next Article तेजस्वी यादव ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Related Posts

Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Headlines

हाई-फाई होटल, लो-क्लास किचन : पटना के 5 बड़े होटलों में सड़ा मीट और एक्सपायरी सामान जब्त

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026

तारीख तय, अब टेंशन खत्म… बिहार में 1.08 करोड़ खातों में एक साथ पहुंचेगी ‘राहत’

October 9, 2026

हाई-फाई होटल, लो-क्लास किचन : पटना के 5 बड़े होटलों में सड़ा मीट और एक्सपायरी सामान जब्त

October 9, 2026

डीसी मेघा ने सुनी समस्याएं, बोली- न काटने पड़े दफ्तरों के चक्कर, समय पर करें काम

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.