Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 08:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » युद्ध चाह रहा है चीन? अरुणाचल, सिक्किम, उत्तराखंड सीमा पर बढ़ाए सैनिक
Headlines

युद्ध चाह रहा है चीन? अरुणाचल, सिक्किम, उत्तराखंड सीमा पर बढ़ाए सैनिक

June 25, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। भारी तनाव के बीच तीन राज्यों अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और उत्तराखंड सीमा पर चीन लगातार सैनिक बढ़ा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक पैंगोंग त्सो झील, गलवान वैली के साथ ही पूर्वी लद्दाख के कुछ इलाकों में चीनी सेना के जवान बढ़ते जा रहे हैं। पैंगोंग त्सो और गलवान के अलावा डेमचोक और दौलत बेग ओल्डी में भी भारत-चीन के जवान आमने-सामने हैं। बुधवार को भारत और चीन ने तनाव को घटाने के लिए राजनयिक स्तर पर बातचीत की। पूर्वी लद्दाख के गलवान में 15 जून को चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने पूर्वनियोजित तरीके से भारतीय सेना के जवानों पर हमला किया था। इसमें सेना के 20 जांबाज शहीद हो गए थे।

पॉइंट-14 पर फिर चीन ने खड़ा किया ढांचा

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पैंगोंग त्सो, गलवान वैली और पूर्वी लद्दाख के टकराव वाले इलाकों में चीन ने अपने सैनिकों की तादाद बढ़ा ली है। भारत के कड़े विरोध के बावजूद पॉइंट-14 के इलाके में चीन ने फिर ढांचा खड़ा किया है। रिपोर्ट में सबसे चिंता की बात यह है कि अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम में एलएसी पर पीएलए ने अपने जवानों के अलावा गोला-बारूद और हथियार में इजाफा किया है।

लेह में उड़ान भर रहे भारत के लड़ाकू विमान

इन सबके बीच भारतीय वायु सेना हाई अलर्ट पर है। सीमा के पास फ्रंटलाइन सुखोई एमकेआई 30 फाइटर जेट, मिराज-2000, जगुआर फाइटर एयरक्राफ्ट, अपाचे हेलिकॉप्टर और सीएच-47 चिनूक हेलिकॉप्टर तैनात हैं और बीच-बीच में उड़ान भर रहे हैं। खासकर लेह इलाके में आईएएफ के लड़ाकू विमान नियमित रूप से उड़ान भर रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब वॉट्सऐप पर चैट करना होगा पहले से ज्यादा मजेदार
Next Article ऑर्गेनिक खेती का ऐसा चढ़ा नशा, छोड़ दी अमेरिका की नौकरी

Related Posts

Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Headlines

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.