Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 08:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ऑर्गेनिक खेती का ऐसा चढ़ा नशा, छोड़ दी अमेरिका की नौकरी
झारखंड

ऑर्गेनिक खेती का ऐसा चढ़ा नशा, छोड़ दी अमेरिका की नौकरी

June 25, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto
रामगढ़, 25 जून  । आज अधिकांश भारतीय अमेरिकी नौकरी का सपना देखता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें अपने देश का नशा होता है। इन्हीं भारतीयों में शामिल हैं रामगढ़ जिले के बंजारी गांव निवासी राजीव पोद्दार। इन्हें ऑर्गेनिक खेती का नशा ऐसा चढ़ा कि अमेरिका में मिली नौकरी को ही लात मार दी। उनके मन में अपने देश में खेती करने जज्बा ऐसा मन में छाया की वे अमेरिका में अपनी अच्छी नौकरी को छोड़ अपने देश लौटने को मजबूर हो गए।
अब राजीव ने अपने गांव बंजारी में छह एकड़ की जमीन में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा दिये गए तकनीकी सहयोग से ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं। साथ ही समेकित कृषि प्रणाली के रूप में सब्जी उत्पादन, फल, मछली पालन, डेरी, मशरूम उत्पादन करना शुरू किया है। जहां कोरोना से बचाव के लिए पूरे भारत में लॉक डाउन है। वहीं राजीव पोद्दार अपने किए गए निश्चय को सफल करने में लगे है। बंजर पड़ी 6 एकड़ की जमीन को कृषि योग्य बना कर किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके है। तीन महीनों की कड़ी मेहनत एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन में उन्होंने समेकित कृषि के रूप में सब्जी की खेती की है। जिसमें भिंडी, लौकी, मक्का, करेला, झिंगी, नेनुआ इत्यादि लगाकर वे अच्छा उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ खेत मे उपजाई गयी सब्जियों को नजदीकी बाजार में बेचकर लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं।
कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डॉ दुष्यंत कुमार राघव के साथ केंद्र के वैज्ञानिक डॉ धर्मजीत खेरवार, प्रक्षेत्र प्रबंधक सनी कुमार, केंद्र के मौसम विभाग के शशिकांत चौबे ने गुरुवार को राजीव पोद्दार के प्रक्षेत्र भ्रमण किया। राजीव  द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना की। उन्होंने राजीव द्वारा किये जा रहे कार्यों के लिए उचित तकनीकी जानकारी देते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। डॉ दुष्यंत कुमार राघव ने जैविक कृषि की महत्वता एवं उपयोगिता, कीट एवं रोग प्रबंधन के लिए जैविक उपचार और कृषि के अन्य क्रियाकलापों के बारे में बताते हुए उन्हें हमेशा केंद्र से जुड़े रहकर कृषि की नई तकनीक तथा कृषि से संबंधित समस्याओं के बारे में निदान के लिए हमेशा संपर्क बनाए रखने को कहा। उन्होंने केंद्र में चल रहे ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के बारे में राजीव पोद्दार को बताया तथा उन्हें इस सेवा के व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किया, जिससे अब उन्हें मौसम की अग्रिम पूर्वानुमान की जानकारी तथा कृषि संबंधी सलाह बुलिटिन सप्ताह में 2 दिन मंगलवार और शुक्रवार को मिलेगी जो कि उनके कृषि कार्य में और सहयोगी साबित होगी।
केंद्र के वैज्ञानिक डॉ धर्मजीत खेरवार ने उनके प्रक्षेत्र में लगे औषधीय पौधे जैसे गिलोय, अजवाइन, पत्थरचट्टा, हड़जोड़ इत्यादि की तकनीकी जानकारी एवं महत्ता के बारे में समझाया। राजीव पोद्दार ने कहा कि वो कृषि विज्ञान केंद्र से तकनीक की जानकारी प्राप्त कर कृषि कार्यों को और वृहद रूप में ले जाएंगे। इससे जिले के कुछ बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी प्राप्त होगा और जिले के किसानों का जैविक खेती की ओर आकर्षण भी बढ़ेगा।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयुद्ध चाह रहा है चीन? अरुणाचल, सिक्किम, उत्तराखंड सीमा पर बढ़ाए सैनिक
Next Article प्रेमी की शादी की खबर सुन गाँव पहुंची प्रेमिका , ग्रामीणों ने युवती की पिटाई

Related Posts

Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
Headlines

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026
Headlines

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.