अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Hajipur : वैशाली जिले के हाजीपुर पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने महागठबंधन और खासतौर पर राजद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजद आज भी कांग्रेस की पिछलग्गू पार्टी बनी हुई है, जबकि कांग्रेस का बिहार में कोई जनाधार ही नहीं है। चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव की चल रही यात्रा को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब तेजस्वी बिहार यात्रा पर निकले थे, तो महागठबंधन के बड़े नेताओं ने उन्हें दरकिनार कर दिया था। उस दौरान तेजस्वी ने राहुल गांधी को आगे करने का काम किया और यहां तक कि उनकी गाड़ी तक चलाने की जिम्मेदारी उठाई। इसके बावजूद कांग्रेस ने उन्हें कोई सम्मान नहीं दिया।
राहुल गांधी ने यात्रा में तेजस्वी को नहीं दी अहमियत
चिराग ने दावा किया कि जब राहुल गांधी बिहार आए थे, तब तेजस्वी यादव ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की बात कही थी। इसके बावजूद कांग्रेस ने इस पर चुप्पी साध ली। पूरी यात्रा के बाद भी तेजस्वी को अहमियत नहीं दी गई। यही कारण है कि अब वे अकेले यात्रा पर निकल रहे हैं, जिसमें महागठबंधन का कोई नेता उनके साथ नहीं है।
महागठबंधन के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा
243 सीटों पर चुनाव लड़ने के तेजस्वी यादव के बयान पर चिराग ने कहा कि यह साफ संकेत है कि महागठबंधन के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। उन्होंने कहा कि जब वे 243 सीटों पर लड़ने की बात करते हैं तो कहा जाता है कि NDA में मतभेद है, लेकिन असल में खींचतान महागठबंधन में है।
NDA की जीत का दावा
चिराग पासवान ने विश्वास जताया कि एनडीए पूरी मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगा। उन्होंने दावा किया कि एनडीए 225 से ज्यादा सीटें जीतकर बिहार में सरकार बनाएगा।
इसे भी पढ़ें : भाभी से नाजायज संबंध ने दी खौफनाक मौ’त… जानें पूरा मामला

