Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 09:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जमशेदपुर के इस थाना परिसर में बवाल, चार हिरासत में
Headlines

जमशेदपुर के इस थाना परिसर में बवाल, चार हिरासत में

December 15, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
थाना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Jamshedpur : जमशेदपुर के अतिसंवेदनशील माने जाने वाले मानगो थाना परिसर में बीती देर रात अचानक हालात बेकाबू हो गए। आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष थाने के भीतर आमने सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। कुछ देर के लिए पूरा थाना परिसर अफरा-तफरी और तनाव से भर गया।

थाना परिसर में तोड़फोड़, सरकारी सामान को नुकसान

हंगामे के दौरान उपद्रवियों ने थाना परिसर में रखी कुर्सियां तोड़ दीं। कई महत्वपूर्ण सरकारी फाइलें इधर उधर बिखर गईं। फाइल स्टैंड और वायरलेस सेट को भी नुकसान पहुंचा। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिसकर्मियों को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस से भी हुई धक्का-मुक्की

मारपीट रोकने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी युवकों ने धक्का-मुक्की और हाथापाई की। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं। स्थिति बिगड़ती देख क्विक रिस्पॉन्स टीम को मौके पर बुलाया गया। क्यूआरटी के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों को अलग कराया जा सका।

डीएसपी पहुंचे थाने, चार लोग हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर-1 भोला प्रसाद मानगो थाना पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और जांच शुरू कराई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सड़क पर कार टक्कर से शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार विवाद की शुरुआत रविवार रात करीब 8.30 बजे मानगो रोड नंबर-1 पर हुई। यहां कार की टक्कर को लेकर पहले सड़क पर कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। इस झड़प में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए।

शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, थाने में फिर भड़का विवाद

मारपीट के बाद दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने मानगो थाना पहुंचे। लेकिन वहां भी तनाव कम नहीं हुआ। थाने के भीतर फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और मामला दोबारा हिंसक झड़प में बदल गया।

दोनों पक्षों ने लगाए एक-दूसरे पर गंभीर आरोप

मानगो रोड नंबर-1 निवासी रहमत खान उर्फ अन्न के बेटे साद सईद खान ने आरोप लगाया है कि कार टकराने के बाद सायान अहमद ने अपने साथियों अंजू और सरफराज के साथ मिलकर हमला किया। उनका कहना है कि उस्तरा से किए गए हमले में सैफ अली और अमीर आलम घायल हुए।

वहीं दूसरे पक्ष से सायान अहमद के चाचा मुख्तार अहमद का कहना है कि सायान कार से जा रहा था, तभी रहमत खान और उनके बेटे आराफ सईद खान सहित अन्य लोगों ने कार पर पथराव किया। इस घटना में संजू गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका यह भी आरोप है कि सायान जब शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा तो वहां उसके साथ दोबारा मारपीट की गई।

पुराने विवाद से भी जुड़ा है मामला

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच दया नर्सिंग होम और सिम्स नर्सिंग होम के संचालन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। आशंका है कि यही पुरानी रंजिश इस घटना के दौरान फिर से उग्र रूप में सामने आ गई। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत से मिले ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर, दिया न्योता

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 15 दिसंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article राष्ट्रीय जिम्मेदारी से पहले नितिन नबीन ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद

Related Posts

झारखंड

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026
झारखंड

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026

राशिफल @ 13 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 13, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.