Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 5 May, 2026 • 06:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम चंपाई सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग, बोले- हर हाल में होना चाहिए…
Headlines

सीएम चंपाई सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग, बोले- हर हाल में होना चाहिए…

February 5, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
चंपाई सोरेन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड के नये CM चंपाई सोरेन ने कहा कि हर हाल में क्राइम कंट्रोल होना चाहिये। हत्या, महिला अत्याचार और पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज होने वाले कांडों का खुलासा होना ही चाहिये। पोक्सो एक जघन्य अपराध है, इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। वहीं, जेल के अंदर से दादागिरी बंद होनी चाहिये। CM चंपाई सोरेन आज पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग कर रहे थे। मीटिंग में मुख्य सचिव एल खियांग्ते, CM के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, DGP अजय कुमार सिंह और ADG अभियान संजय आनंद लाठकर मौजूद थे। CM चंपाई सोरेन ने JSSC दफ्तर में हुई तोड़फोड़ को लेकर SIT का गठन करने का आदेश दिया है।

आला अधिकारियों ने CM चंपाई सोरेन को बताया कि महिला अत्याचार से संबंधित कांडो में कमी आई है। साल 2019 में 7650 केस दर्ज किए गये थे। वहीं, साल 2020 में 7464, साल 2021 में 7279, साल 2022 में 6963 साल 2023 से अबतक 6132 मामले दर्ज किये गये हैं। CM को बताया गया कि बेहतरीन पुलिसिंग के चलते सांप्रदायिक एवं संवेदनशील घटनाओं में कमी आई है। CM चंपई सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि दहेज हत्या के मामलों का तुरंत खुलासा होना चाहिये। दोषियों को बचना नहीं चाहिये। हत्या की वारदात थमनी चाहिये। CM चंपाई सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रांची, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, जमशेदपुर एवं हजारीबाग में क्राइम कंट्रोल पर फोकस जरूरी है, क्योंकि ऐसी जगहों पर कोई अपराध होता है तो इसका नकारात्मक असर पूरे राज्य में पड़ता है।

CM चंपाई सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि उन्हें खबर है कि जेल में बंद बड़े गैंगस्टर और गुंडे अपनी हुकूमत चला रहे हैं। जेल के अंदर बंद गुंडों के इशारे पर बाहर क्राइम होते हैं। ऐसे लोगों को चिहिंत कर सख्त कार्रवाई करें। ATS को मजबूत करने के लिये SP और DSP की पोस्टिंग तुरंत करें। CM चंपाई सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि क्राइम कंट्रोल को लेकर जो भी साधन-संसाधन चाहिये, उसे तुरंत खरीदे। वहीं, आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी बेहतर तरीके से करें। CM चंपाई सोरेन बहुत जल्द मुख्य सचिव, DGP एवं सभी DC, SSP और SP के साथ बैठक करेंगे।

इसे भी पढ़ें : चंपाई सोरेन सरकार की पहली कैबिनेट में तीन एजेंडों को ग्रीन सिग्नल

इसे भी पढ़ें : झारखंड में सितम ढा रही ठंड, अगले चार रोज का मौसम कैसा… जानें

इसे भी पढ़ें : हेमंत सोरेन भेजे गये रांची सेंट्रल जेल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : JSSC दफ्तर के बाहर बवाल, 4 फरवरी की परीक्षा स्थगित

इसे भी पढ़ें : झारखंड HC के स्थायी जज बने जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव

इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 117 अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : नीतीश कुमार ने 9वीं बार ली सीएम पद की शपथ… (VIDEO)

इसे भी पढ़ें : BJP के सम्राट और विजय ने ली बिहार के डिप्टी सीएम पद की शपथ

इसे भी पढ़ें : विवि, उद्योग और सरकार के साझा प्रयास से देश का विकास संभव : गवर्नर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराहुल गांधी आज राजधानी रांची में… जानें
Next Article हेमंत मामला : HC में ED को इस दिन तक देना होगा जवाब

Related Posts

Headlines

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026
Headlines

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
Headlines

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026

राशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 5, 2026

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.