Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 02:11 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»बिहार»पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री ने जताया शोक
बिहार

पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री ने जताया शोक

July 14, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि रमई राम राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में लंबे समय तक मंत्री रहे। उन्होंने मेरे साथ मेरे मंत्रिमंडल सहयोगी के रूप में मंत्री पद की जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। वे मुजफ्फरपुर के बोचहां (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे, जहां से वे 9 बार विधायक रहे और अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी रूचि थी। दलित एवं वंचितों के उत्थान के लिए वे लगातार सक्रिय थे। वे मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनसे हमारा बेहद पुराना रिश्ता था। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत तौर पर दुख पहुंचा है और मैं मर्माहत हूं। मुख्यमंत्री ने रमई राम की पुत्री गीता कुमारी से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी।

उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी रमई राम के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह एक जमीनी समाजवादी नेता थे। वे आम-आवाम और वंचित वर्गों की आवाज थे। उन्होंने मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा सीट से नौ बार विधायक के रूप में प्रतिनिधित्व किया तथा बिहार सरकार में मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। वे आजीवन जन सरोकार के मुद्दों के प्रति समर्पित रहे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविरासत को नुकसान पहुंचाने वालों पर कराएं कानूनी कार्रवाई: मुख्यमंत्री
Next Article कोटेदारों को मिला आर्थिक सशक्तिकरण का डबल डोज: योगी आदित्यनाथ

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.