Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 07:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विरासत को नुकसान पहुंचाने वालों पर कराएं कानूनी कार्रवाई: मुख्यमंत्री
Headlines

विरासत को नुकसान पहुंचाने वालों पर कराएं कानूनी कार्रवाई: मुख्यमंत्री

July 14, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जन सहयोग और सरकार के स्तर पर विकास के कायर्क्रमों को आगे बढ़ाया जा सकता है लेकिन उसके संरक्षण का दायित्व आमजन को स्वयं उठाना पडे़गा। हमारी विरासत को, इसके सुंदरीकरण को यदि कोई नुकसान पहुंचाता है, यहां गंदगी फैलाता है, उसे समझाएं। इसके बाद भी वह उद्दंडता करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने में भी नागरिकों को संकोच नही करना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पावन सावन माह के पहले दिन यहां गुरुवार को पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व वाले प्राचीन मानसरोवर शिव मंदिर और मंदिर के पास स्थित रामलीला मैदान के पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण करने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मानसरोवर मंदिर का विकास जन भावनाओं के अनुरूप कराया गया है। बेहतरीन पयर्टन सुविधाओं का विकास होने के साथ ही यहां पर सुंदरीकरण के सभी कार्य पूरे हो चुके हैं।

auto

पूजा के नाम नया स्ट्रक्चर न खड़ा करें, गंदगी न फैलाएं

योगी ने कहा कि मानसरोवर मंदिर के तालाब को आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में अमृत सरोवर के रूप में भी इसकी पहचान दिला सकते हैं। यहां पर ढेर सारी सुविधाएं यहां से जुड़े हुए लोगों को प्राप्त होंगी। पर,पूजा करते समय इस बात का ध्यान रखें कि पूजा के नाम पर हम लोंग कोई नया स्ट्रक्चर न खड़ा करें। गंदगी न फैलाएं। कहा कि गोरखपुर में पयर्टन विकास की सुविधाओं को लेकर अनेक कायर्क्रम किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, विधायक विपिन सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह समेत अन्य नेता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं इस दौरान पर्यटन विकास कार्यों के लोकार्पण के पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधि विधान से मानसरोवर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर लोक मंगल की कामना की।

6.01 करोड़ रुपये से संवरा मानसरोवर मंदिर स्थल

मानसरोवर शिव मंदिर स्थल को सजाने-संवारने में 6.01 करोड रुपये खर्च किए गए हैं। मंदिर परिसर में मल्टीपरपज हॉल, प्रसाधन, 50 लोगों की क्षमता का रैन बसेरा, दो टूरिस्ट शेल्टर, परिसर स्थित सरोवर पर रेड स्टोन रेलिंग, हवन कुंड, रेड स्टोन पाथवे, उद्यान, महिला-पुरुष व दिव्यांगजन के लिए टॉयलेट ब्लॉक, पार्किंग, बाउंड्री वाल का निर्माण, लैंडस्कैपिंग, प्रवेश द्वार, पार्किंग के निर्माण के साथ ही सोलर पैनल तथा विक्टोरिया व गार्डन लाइट लगाए गए हैं।

मानसरोवर शिव मंदिर के पास स्थित रामलीला मैदान का जीर्णोद्धार तथा सुंदरीकरण 1. 64 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। रामलीला के लिए मंच,ग्रीन रूम, बाउंड्रीवाल, टॉयलेट ब्लॉक, उद्यान, दो प्रवेश द्वार बनाने के साथ ही लैंडस्कैपिंग भी कराई गई है। रामलीला मैदान में स्थित डॉ बीआर अंबेडकर की प्रतिमा स्थल का सुंदरीकरण भी कराया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपत्नी की हत्या कर शव भगोने में उबाला
Next Article पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री ने जताया शोक

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.