Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 06:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आदित्य साहू के हाथों झारखंड बीजेपी की कमान
Headlines

आदित्य साहू के हाथों झारखंड बीजेपी की कमान

January 14, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
आदित्य साहू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड प्रदेश भाजपा को बुधवार को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू को औपचारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। बुधवार दोपहर 2 बजे उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की गई। इस पद के लिए केवल आदित्य साहू ने ही नामांकन दाखिल किया था, जिसके चलते वे निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।

बूथ कार्यकर्ता से शीर्ष नेतृत्व तक का सफर

भाजपा लंबे समय से यह संदेश देती रही है कि संगठन में एक साधारण कार्यकर्ता भी शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच सकता है। आदित्य साहू की राजनीतिक यात्रा इसी सोच का उदाहरण मानी जा रही है। उन्होंने वर्ष 1980 में ओरमांझी के कुचू गांव से बूथ कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। करीब 46 वर्षों के संगठनात्मक अनुभव और संघर्ष के बाद वे अब प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं।

Advertisement Advertisement

वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में निखरा नेतृत्व

अपने राजनीतिक जीवन में आदित्य साहू को कई वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिला। पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा, बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास जैसे नेताओं के साथ काम करते हुए उन्होंने संगठन की बारीकियों को समझा। खास बात यह रही कि वे किसी भी गुट से जुड़े बिना सभी कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय बने रहे।

संगठन में मजबूत पकड़ और सरल कार्यशैली

आदित्य साहू वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं और इससे पहले प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उनकी कार्यशैली, सादगी और संगठनात्मक दक्षता की वजह से वे पार्टी के भीतर भरोसेमंद नेता माने जाते हैं। यही कारण रहा कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम पर सर्वसम्मति बनी।

सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर

आदित्य साहू के अध्यक्ष बनने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनके संघर्ष और समर्पण की सराहना की है। वरिष्ठ नेता राज पलिवार ने सोशल मीडिया पर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

राष्ट्रीय परिषद के लिए 21 नाम घोषित

बुधवार को ही भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की 21 सीटों के लिए नामों की घोषणा भी की गई। इनमें कड़िया मुंडा, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा, संजय सेठ, अन्नपूर्णा देवी, अभयकांत प्रसाद, यदुनाथ पांडेय, पशुपति नाथ सिंह, रवींद्र कुमार राय, दिनेशानंद गोस्वामी, दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा, समीर उरांव, अनंत ओझा, गीता कोड़ा, अमर कुमार बाउरी, नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही और जीतू चरण राम शामिल हैं।

बाबूलाल मरांडी की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

आदित्य साहू अब बाबूलाल मरांडी की जगह झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। उल्लेखनीय है कि 3 अक्टूबर को ही उन्हें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। कम समय में संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका ने उन्हें प्रदेश नेतृत्व की पहली पसंद बना दिया।

इसे भी पढ़ें : गुस्से में रची ट्रेन पलटने की साजिश, RPF ने समय रहते रोक दी तबाही

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम हेमंत बने अंश-अंशिका के परिवार की ढाल, डीसी को दिया यह निर्देश
Next Article कोयला कारोबारी के घर गोलियां दागने राहुल दुबे ने यूपी से बुलाये थे शार्प शूटर

Related Posts

Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
Headlines

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.