Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 30 September, 2026 • 11:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम आवास में विदा हुए अनुसेवक अंगद महतो, सीएम हेमंत बोले- हमेशा रहें स्वस्थ और खुशहाल
Headlines

सीएम आवास में विदा हुए अनुसेवक अंगद महतो, सीएम हेमंत बोले- हमेशा रहें स्वस्थ और खुशहाल

September 30, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले अनुसेवक अंगद महतो को बुधवार को विदाई दी गई। उनके रिटायरमेंट पर सीएम हेमंत सोरेन ने खुद उन्हें सम्मानित किया और उनके आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दफ्तर का माहौल काफी आत्मीय और भावुक नजर आया। सीएम ने अंगद महतो को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दफ्तर के हर छोटे-बड़े कर्मचारी की मेहनत से ही पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से चलती है। अंगद महतो ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और खुशहाल पारिवारिक जीवन की कामना की।

Advertisement

सीएम के सरल स्वभाव की अंगद ने की तारीफ

सम्मान पाकर भावुक हुए अंगद महतो ने मुख्यमंत्री के प्रति दिल से आभार जताया। उन्होंने अपने काम के दिनों को याद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का स्वभाव बेहद सहज और संवेदनशील है। इतने वर्षों की नौकरी के दौरान कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वे किसी दबाव में काम कर रहे हैं। यहां हमेशा अपनेपन का माहौल मिला, जिसे वे जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।

इस विदाई समारोह में मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय के तमाम वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी सहकर्मियों ने अंगद महतो के साथ बिताए पलों को याद किया और उनके मिलनसार स्वभाव की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने उन्हें फूल देकर विदा किया और उनके सुखद व शांतिपूर्ण भविष्य की मंगलकामना की।

इसे भी पढ़ें : रांची को देश का IT हब बनाने की तैयारी, सीएम हेमंत से RMZ प्रेसिडेंट ने की चर्चा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचितरपुर कॉलेज की प्रोफेसर ज्योति ने किताबों और नक्शों के बीच रची सफलता की कहानी… जानें
Next Article रांची की सड़कों पर ट्रैफिक SP ने दिखाया आईना, तो शर्म से पानी-पानी हुए 1150 चालक

Related Posts

Headlines

रांची की सड़कों पर ट्रैफिक SP ने दिखाया आईना, तो शर्म से पानी-पानी हुए 1150 चालक

September 30, 2026
झारखंड

चितरपुर कॉलेज की प्रोफेसर ज्योति ने किताबों और नक्शों के बीच रची सफलता की कहानी… जानें

September 30, 2026
अन्य खबरें

पहाड़ पर पेड़ से लटकी मिली मां और डेढ़ माह की बच्ची की ला’श, इलाके में दहशत

September 30, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची की सड़कों पर ट्रैफिक SP ने दिखाया आईना, तो शर्म से पानी-पानी हुए 1150 चालक

September 30, 2026

सीएम आवास में विदा हुए अनुसेवक अंगद महतो, सीएम हेमंत बोले- हमेशा रहें स्वस्थ और खुशहाल

September 30, 2026

चितरपुर कॉलेज की प्रोफेसर ज्योति ने किताबों और नक्शों के बीच रची सफलता की कहानी… जानें

September 30, 2026

पहाड़ पर पेड़ से लटकी मिली मां और डेढ़ माह की बच्ची की ला’श, इलाके में दहशत

September 30, 2026

मॉडल स्कूलों में हर हफ्ते यूनिट टेस्ट, इन शिक्षकों को ‘टीचर ऑफ द मंथ’ का तमगा

September 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.