Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 04:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम हेमंत सोरेन ने रामगढ़ को दी अरबों की सौगात
Headlines

सीएम हेमंत सोरेन ने रामगढ़ को दी अरबों की सौगात

December 23, 2023No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम हेमंत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh/Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि गोला को डिग्री कॉलेज का तोहफा जल्द मिलेगा। इसके लिए आपकी सरकार ने स्वीकृति दे दी है। कॉलेज निर्माण के लिए आने वाले दिनों में आधारशिला रखी जाएगी। रामगढ़ में आवागमन को बेहतर करने के उद्देश्य से 250 करोड़ रुपए की लागत से 400 किमी ग्रामीण सड़क एवं 450 करोड़ रुपए की लागत से 250 किमी उच्च स्तरीय सड़क बनाया जा रहा है। मौका था रामगड़ के गोला में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम का। सीएम ने कहा कि सड़क बन जाने के बाद रामगढ़ के लोगों को आने-जाने में कोई भी परेशानी नहीं होगी।

नौकरी, रोजगार और स्वरोजगार के लिए पहल

Advertisement Advertisement

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में सरकारी, गैर सरकारी एवं स्वरोजगार के लिए काम किया जा रहा है। लगातार नियुक्ति निकाली जा रही है। यहां के युवाओं को सरकारी और गैर सरकारी नौकरी से जोड़ने का काम किया जा रहा है। रामगढ़ जिला का पतरातु प्रखंड पर्यटन स्थल है। यहां के युवा दर्शनीय स्थल में स्वरोजगार के लिए रोजगार सृजन योजना का लाभ उठा स्वाबलंबी बन सकते हैं। इस काम में सरकार आपकी मदद करेगी।

सीएम रामगढ़ को दे गये अरबों की सौगात

सीएम हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम के दौरान 49 करोड़ 95 लाख रुपए की 48 योजनाओं का उद्घाटन एवं 98 करोड़ 94 लाख रुपए की 124 योजनाओं का शिलान्यास किया। कुल 5 अरब 61 करोड़ 73 लाख रुपए की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन तथा परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। वहीं, डीएमएफटी के तहत स्वास्थ्य में 67, श्रम नियोजन में 23 एवं 2 अन्य कुल 92 युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर दिया।

सीएम हेमंत

महामारी के बाद पदाधिकारी आपके द्वार पहुंचे

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि गांव-गांव, पंचायत-पंचायत शिविर लगाया जा रहा है। इन शिविरों में लोग राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहें हैं। यह अभियान बेहतर ढंग से चल रहा है या नहीं इसका आकलन करने आपके बीच आता हूं। साल 2021 और 2022 से ऐसे शिविर का आयोजन कर सरकार आपके दरवाजे को खटखटा रही थी। इन शिविरों से मिले आवेदन से पता चला कि आखिर पूर्व में कुछ अच्छा काम हुआ होता तो इतने सारे आवेदन कैसे मिले। 2019 से पूहले सामान्य जीवन रहने के बाद भी काम नहीं किया गया। जबकि वर्तमान सरकार गठन के तुरंत बाद कोरोना संक्रमण ने झारखंड समेत पूरी दुनिया को अपने चपेट में ले लिया। इस महामारी की धुंध छटने के बाद सरकार ने आपके दरवाजे तक पदाधिकारियों को भेजना शुरू किया, ताकि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आप तक पहुंच सके।

गांव की मजबूती और बेहतर शिक्षा प्रदान करने का प्रयास

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा यहां के किसान, श्रमिक, महिला, नौजवान सशक्त होंगे तो राज्य मजबूत होगा। आपकी सरकार गांव और ग्रामीणों को सशक्त करने के उद्देश्य से योजनाओं का निर्माण और लोगों को योजनाओं का लाभ देने का काम कर रही है। आज आपका अधिकार आपके दरवाजे को खटखटा कर आप तक पहुंचा जा रहा है। आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के उदेश्य से 80 उत्कृष्ट विद्यालय का संचालन प्रारंभिक चरण में हो चुका है। आने वाले वर्षों में राज्य भर में पांच हजार उत्कृष्ट विद्यालय शुरू करने की योजना है। आपकी सरकार सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के जरिए किशोरियों की आर्थिक मदद रही है। साथ ही, राज्य के बच्चों को उच्च शिक्षा समेत डॉक्टर, इंजिनियरिंग, लॉ, मास कम्युनिकेशन एवं अन्य के लिए गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के जरिए आर्थिक सहायता देगी।

सीएम पहुंचे बच्चियों के पास

सीएम हेमंत सोरेन कार्यक्रम के बाद जब जाने लगे तब उनकी नजर गोला के यूएसएच बरियातु स्कूल में पढ़ाई कर रही अफसाना एवं राखी पर पड़ी। दोनों सीएम की तस्वीर को थामे थी। मुख्यमंत्री सीधे उन बच्चियों के पास गए और उसके साथ तस्वीर ली। सीएम ने इन बच्चियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वहीं पतरातु प्रखंड के जयनगर पंचायत में आयोजित शिविर में पदाधिकारियों से कहा कोई भी जरूरतमंद पेंशन के लाभ से वंचित ना रहे।

सीएम हेमंत

यह जानना भी जरूरी

  • बिरसा कूप सिंचाई संवर्धन योजना के तहत 1292 की मिला स्वीकृति पत्र
  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 79 लाभुकों का लाभ
  • सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 14519 किशोरियों को लाभ
  • मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 183 युवाओं का लाभ
  • साईकिल योजना से 13560 छात्र-छात्राओं को लाभ
  • दिव्यांग यंत्र योजना से 187 दिव्यांग लाभान्वित
  • दिसम्बर 2019 तक रामगढ़ में 15 हजार लोगों को पेशन दिया रहा था। वर्तमान सरकार गठन के बाद जनवरी 2020 से अबतक 52 हजार से अधिक लोगों को सर्वजन पेंशन योजना का लाभ मिला
  • सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत अबतक रामगढ़ जिला में 33 हजार से अधिक बेटियों को लाभ दिया गया
  • साईकिल वितरण योजना से रामगढ़ जिला में 19 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं आच्छादित हुए (10 हजार स्टूडेंट को DBT किया जा चुका है)
  • पशुधन विकास योजना से दो वर्ष में 734 लाभुकों को लाभ मिला
  • रामगढ़ में 17 धुमकुड़िया हाउस का निर्माण कार्य जारी है। कुल 20 सरना/मसना स्थल का निर्माण हो रहा है
  • गुजरे तीन साल में 241 लोगों ने रोजगार सृजन योजना का लाभ लिया है
  • बीते दो साल में करीब 1500 एकड़ भूमि पर बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पौधारोपण हुआ

ये रहे मौजूद

मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बादल पत्रलेख, बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद, पूर्व विधायक सह राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त योगेन्द्र महतो, राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त फागू बेसरा, पूर्व विधायक ममता देवी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, रामगढ़ के डीसी, एसपी सहित अन्य पदाधिकारीगण, हजारों की संख्या में ग्रामीण, छात्र-छात्राएं एवं लाभुक मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : अपने बलबूते विकास का रास्ता तय करेगा झारखंड : सीएम हेमंत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगिरिडीह के बाद अब गढ़वा में हाथियों का कोहराम
Next Article नींद पूरी करना बेहद जरूरी, नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना

Related Posts

झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.