Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 03:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM हेमंत सोरेन ने 289 कैंडिडेट्स को दिया अपॉइंटमेंट लेटर
Headlines

CM हेमंत सोरेन ने 289 कैंडिडेट्स को दिया अपॉइंटमेंट लेटर

February 18, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM हेमंत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : युवा CM हेमंत सोरेन के दिशा निर्देश में राज्य में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जा रही हैं। आज यानी मंगलवार को इसी क्रम में नगर विकास विभाग एवं आवास विभाग झारखंड के तहत 289 कैंडिडेट्स को CM हेमंत सोरेन ने अपने हाथों से अपॉइंटमेंट लेटर सौंपा। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों संबोधित करते हुए कहा कि हमें ये विश्वास है कि आप अपने मेहनत से आगे भी कामयाबी हासिल करेंगे। आप संकल्प लें कि व्यवस्था, सिस्टम के किसी भी क्षेत्र में ईमानदारी, निष्ठा के साथ काम करेंगे और सरकार के प्रयासों में सार्थक भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण जिस उद्देश्य के साथ हुआ था, CM हेमंत सोरेन उस उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं। शहरी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ साथ सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी कई काम किए जा रहे हैं। CM शहरों के इन्फ्रास्ट्रक्चर्स को मजबूत करने में लगे हैं। CM हेमंत सोरेन झारखंड को युवाओं का राज्य बनाना चाहते हैं। इसी कड़ी में आज युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। हेमंत सरकार-2.0 में सरकार राज्य के विकास प्रति समर्पित हैं और उनके नेतृत्व में हमलोग कदम बढ़ा चुके हैं।

हर झारखंडी के चेहरे पर मुस्कान हो, ये आपका लक्ष्य होना चाहिए : संजय प्रसाद यादव

उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि आज झारखंड के विकास के पन्नों में एक नया अध्याय जोड़ा जा रहा है। झारखंड के विकास में सभी जन कल्याण के विचारों को सार्थक करने की शपथ लें। हर झारखंडी के चेहरे पर मुस्कान हो, ये आपका लक्ष्य होना चाहिए । CM हेमंत सोरेन की सोच झारखंड को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा करना है। युवाओं को रोजगार दिलाना, उनके उज्जवल भविष्य की सोच के साथ मुख्यमंत्री की दिशा निदेश में हमलोग काम कर रहे हैं।

Advertisement Advertisement

सरकार के जनहितकारी इरादों को साकार करने में आपकी भूमिका खास : सुदिव्य कुमार

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि आज इस प्रोजेक्ट बिल्डिंग से 289 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। आखों में सुनहरी चमक लेकर आप उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला कदम बढ़ा रहे हैं। शहरीकरण दिनों दिन तेजी से बढ़ रहा है। बेहतर शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से निकल कर शहरों की तरफ आ रहे हैं। शहरों के इन्फ्रास्ट्रक्चर्स को हम मजबूत कर रहे हैं। हम शहरों के विकास के मानकों के आधार पर अपने निकायों को संचालित करने का प्रयास कर रहे हैं। आज बहुत खुशी का दिन है कि तमाम राजनीतिक झंझावातों को पार करते हुए CM हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के बच्चों को नियुक्ति देने में सफल रहे हैं। हेमंत सरकार 2.0 के तीसरे महीने में हमने नियुक्तियों का कारवां शुरू कर दिया है। उन्होंने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को कहा कि नगर विकास मंत्री के तौर पर मेरी भी कुछ अपेक्षाएं आप से हैं। आज आपके लंबे सरकारी जीवन की शुरुआत हो रही है। सरकार के जनहितकारी इरादों को साकार करने में आपकी भूमिका एक अधिकारी और कर्मचारी के तौर पर बहुत महत्वपूर्ण है और आपसे बेहतर सेवाओं की उम्मीद है। आप सिस्टम का एक बेहतर पार्ट बनने आयें हैं।

नगर विकार के प्रति सरकार प्रतिबद्ध : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा कि नगर के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। राज्य के एक चौथाई आबादी शहरों में निवास करती हैं। शहरी क्षेत्र राज्य के विकास का चेहरा होता है। निकाय क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर्स की चुनौती है। सड़क, नाली ट्रांसपोर्टेशन की चुनौती है। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग आजीविका की तलाश में शहर आते हैं, जिससे शहरों की भौगोलिक संरचना चुनौती के रूप में उभरती है। आप सभी के ऊपर दायित्व है कि शहरों के इन्फ्रास्ट्रक्चर्स को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं। अर्बन एरिया में टेक्निकल लोगों की आवश्यकता है । पहले झारखंड में टाउन प्लानर की भी नियुक्ति होती थी लेकिन पहली बार सहायक टाऊन प्लानर की नियुक्ति वर्तमान सरकार में हो रही है। आप सभी को मेरी शुभकामनाएं और पूरी लगन एवं सुनियोजित नतीजे से ऐक्टिव रोल में अपने कार्यों को अंजाम दें और शहरों के विकास में झारखंड सरकार का साथ दें।

नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने कहा कि आज खुशी का दिन है। सरकार के द्वारा इस वर्ष नियुक्तियां शुरू हो गई हैं। सरकार के द्वारा निकाय क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। नगर निकाय सहित विभिन्न सेक्टर में प्रतिभावान लोगों की जरूरत है। आप अपना काम तत्परता और पारदर्शिता के साथ करेंगे, ऐसी उम्मीद है।

नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत कुल 289 अभ्यर्थियों को दिया गया नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम में गार्डेन अधीक्षक, भेटनरी ऑफिसर, सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर, सेनेटरी सुपरवाईजर, राजस्व निरीक्षक एवं विधि सहायक के पदों पर कुल 289 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया । जिसमे गार्डेन अधीक्षक के 9, भेटनरी ऑफिसर के 8, सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर के 12, सेनेटरी सुपरवाईजर के 42, राजस्व निरीक्षक के 174 एवं विधि सहायक के 44 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। राज्य सरकार लगातार विभिन्न विभागों में नियुक्ति कर रही है। इससे पूर्व नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत कार्यपालक पदाधिकारी/सहायक नगर आयुक्त/विशेष पदाधिकारी, सहायक नगर निवेशक तथा लेखा पदाधिकारी सहित सहायक अभियंताओं, कनीय अभियंताओं, स्ट्रीट लाईट इंस्पेक्टर एवं पाईप लाईन इंस्पेक्टर सहित कुल-491 अभ्यर्थियों की नियुक्ति जा चुकी है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर मुख्य रूप से CM हेमंत सोरेन, CM के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सुडा के निदेशक अमित कुमार, अपर सचिव ज्ञानेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं नवनियुक्त अभ्यर्थी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत ने हायर एजुकेशन के वास्ते लॉन्च किये 6 पोर्टल्स

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleक्या आपका पीने का पानी शुद्ध है? TDS के बारे में… जानें।
Next Article UAE में भी बिकेगी रिलायंस की कैम्पा

Related Posts

Headlines

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026
Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार की कमान अब सैयद अता हसनैन के हाथ, बने राज्य के 43वें राज्यपाल

March 14, 2026

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026

राशिफल @ 14 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 14, 2026

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.