Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 12:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » UAE में भी बिकेगी रिलायंस की कैम्पा
बिजनेस

UAE में भी बिकेगी रिलायंस की कैम्पा

February 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रिलायंस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Benguluru : रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने यूएई में कैम्पा ब्रांड को लॉन्च कर दिया है। लॉंचिंग दुनिया के सबसे बड़े फूड एंड बेवरेज सोर्सिंग इवेंट, गल्फूड में की गई। कैम्पा को यूएई के एग्थिया ग्रुप के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया है। एग्थिया ग्रुप यूएई की मशहूर फूड एंड बेवरेज कंपनियों में से एक है।

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सीओओ केतन मोदी ने कहा, “हम 50 साल से भी अधिक पुराने भारतीय ब्रांड कैंपा के साथ यूएई के बाजार में प्रवेश करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हम लंबी अवधि के लिए निवेश कर रहे हैं और इस क्षेत्र में तेजी से विकास की काफी संभावनाएं देख रहे हैं। हमारे पास ग्राहकों को किफायती कीमतों पर वैश्विक गुणवत्ता वाले उत्पाद देने का ट्रैक रिकॉर्ड है। कैंपा सिर्फ़ एक ड्रिंक नहीं है; यह एक विरासत का पुनरुद्धार है, यह भारत का स्वाद है। हमें पूरा भरोसा है कि यूएई के उपभोक्ताओं को इसका ताज़ा स्वाद पसंद आएगा।“

साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, एग्थिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन स्मिथ ने कहा, “हम यूएई में कैंपा कोला लाने के लिए रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ साझेदारी करके रोमांचित हैं। यह प्रतिष्ठित ब्रांड कई लोगों के लिए गहरी पुरानी यादों की तरह है, हमारा मानना है कि यह यूएई में महत्वपूर्ण भारतीय प्रवासी समुदाय और स्थानीय उपभोक्ताओं के साथ समान रूप से जुड़ जाएगा। यह साझेदारी एग्थिया के विविध पेय पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगा। हमारे मजबूत वितरण नेटवर्क और बाजार विशेषज्ञता के साथ, हम यूएई में उपभोक्ताओं की नई पीढ़ी के लिए कैंपा कोला को फिर से पेश करने के लिए उत्साहित हैं।”

कंपनी ने कहा है कि शुरुआत में कैम्पा पोर्टफोलियो में कैम्पा कोला, कैम्पा लेमन और कैम्पा ऑरेंज और कोला ज़ीरो शामिल होंगे। अपनी आकर्षक लाल और बैंगनी पैकेजिंग और किफायती मूल्य वाले उत्पाद के वायदे के साथ कैम्पा यूएई में सफलता की कहानी लिखने को तैयार है। बताते चलें कि रिलायंस ने 2022 में कैम्पा कोला का अधिग्रहण किया था और 2023 में इसे भारत में फिर से पेश किया था।

इसे भी पढ़ें : रिलायंस ने लगायी लंबी छलांग… जानें कहां

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM हेमंत सोरेन ने 289 कैंडिडेट्स को दिया अपॉइंटमेंट लेटर
Next Article बीच सड़क कार रुकवाई, पत्नी को बेसुध कर पति का रे’ता गला और…

Related Posts

बिजनेस

5 साल की जिद और फिर मक्के के छिलके से लिख डाली कामयाबी की नई इबारत

October 24, 2026
Headlines

रोमिंग का वादा कर विदेश में छोड़ा बेसहारा, पटना उपभोक्ता आयोग ने एयरटेल पर ठोका हर्जाना

October 23, 2026
बिजनेस

जियो की आंधी में सब छूटे पीछे, पहले दिन बरसे ₹70 हजार करोड़

October 21, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अपनों ने मुंह मोड़ा तो BFCL बना ‘श्रवण कुमार’, 30 बुजुर्गों को रवाना किया अयोध्या

October 27, 2026

हजारीबाग के इस साइडिंग में देर रात अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

October 27, 2026

चक्रवात ‘अर्नब’ : रांची में 3 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीसी बोले- 24 घंटे फील्ड…

October 27, 2026

राशिफल @ 27 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 27, 2026

आदिकवि की याद, बदलाव की बात… हरमू में गूंजे महर्षि वाल्मीकि के विचार

October 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.