अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन के चाचा जगदीश सोरेन नहीं रहे। 67 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी हिचकी ली। इस दुखद खबर के बाद CM हेमंत सोरेन तुरंत अपने पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना हो गए। उनके साथ मां रूपी सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन भी नमरा रवाना हो गये। नेमरा पहुंचकर सीएम हेमंत सोरेन ने दिवंगत चाचा के पार्थिव शरीर पर फूल-माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद चाचा जगदीश सोरेन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर, CM हेमंत सोरेन में सोशल मीडिया X के अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि “आज नेमरा पहुंच कर आदरणीय चाचाजी स्व श्री जगदीश सोरेन जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे।” बता दें कि जगदीश सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चचेरे भाई थे। उनके निधन से सोरेन परिवार और उनके समर्थकों में शोक की लहर है।
आज नेमरा पहुंच कर आदरणीय चाचाजी स्व श्री जगदीश सोरेन जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे। pic.twitter.com/D1O5Se9J2F— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) May 18, 2025
इसे भी पढ़ें : दोस्त के जरिये महिला ने हायर किया शूटर, तीन लाख में करवाया काम तमाम
इसे भी पढ़ें : व्हाइट हाउस में डिप्यूट किया गया लश्कर का संदेही आतंकी, बनाया गया बोर्ड सदस्य
इसे भी पढ़ें : PM पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन का करेंगे उद्घाटन, कब… बता गये सम्राट
इसे भी पढ़ें : रांची में 3533 लोगों को मिला अपना घर, DC भजंत्री ने कराया गृह प्रवेश
इसे भी पढ़ें : आमिर खान को बदलना पड़ा ‘सितारे जमीन पर’ का डिस्प्ले इमेज… जानें वजह
इसे भी पढ़ें : रात में फेस मास्क का उपयोग : फायदे और नुकसान पर विशेषज्ञों की राय
इसे भी पढ़ें : PM मोदी की हुंकार- भारत की ओर नजर उठाने का एक ही अंजाम होगा… तबाही
इसे भी पढ़ें : भतीजे की शादी से लौट रहा था शख्स, रास्ते में मिल गया जंगली हाथी, फिर…



