अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Koderma : एक शादी समारह से लौट रहे 63 साल के बुजुर्ग बासूदेव यादव को हाथी ने रास्ते में कुचल दिया। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बासूदेव सिंह कोडरमा के जयनगर प्रखंड के सतडीहा के रहने वाले थे। वे अपने भाई के बेटे यानी भतीजे की शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। जब वे देर रात करीब एक बजे लालू चौक सरमाटांड स्टेशन के पास पहुंचे तो एक जंगली हाथी ने पीछे से उनपर हमला कर दिया और कुचल कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
सूचना मिलने पर ग्रामीण और मुखिया प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद यादव ने थाना फोन किया। थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह घटना स्थल पर पुलिस दल बल के साथ पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को थाना लाया। इसके बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मुखिया प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद यादव, उप मुखिया प्रतिनिधि उमेश यादव ने वन विभाग के अधिकारियों से मुआवजा देने का मांग की है। शव के दाह-संस्कार के लिए रेंजर ने 25 हजार रूपए का चेक दिया। वहीं हाथियों के दहशत से ग्रामीण डरे-सहमे हैं।
इसे भी पढ़ें : IPL 2025 फिर 17 मई से होगा शुरू, देखें पूरा शेड्यूल
इसे भी पढ़ें : Air India और Indigo ने रद्द की आज कई शहरों के लिए फ्लाइट
इसे भी पढ़ें : तमिल सुपरस्टार विशाल कृष्ण रेड्डी अस्पताल में भर्ती
इसे भी पढ़ें : दिल्ली के रेड लाइट एरिया में बिकने वाली थी बिहार की नाबालिग, ऐन वक्त पर…
इसे भी पढ़ें : क्या है किराना हिल्स, जिस पर हमले से घबराया पाकिस्तान और सीजफायर के लिए लगाई गुहार
इसे भी पढ़ें : रांची के लड़के ने पोस्ट किया ‘गजवा-ए-हिंद’, फिर पुलिस ने जो किया… जानें
इसे भी पढ़ें : राजनाथ बोले- भारतीय सेनाओं की धमक उस रावलपिंडी तक सुनी गई, जहां…
इसे भी पढ़ें : रांची के मुर्गा मैदान में गंदा धंधा, एक धराया

