Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 03:04 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 48 घंटे की हिरासत, फिर अस्पताल में मौ’त : एमजीएम पुलिस पर गंभीर आरोप
Headlines

48 घंटे की हिरासत, फिर अस्पताल में मौ’त : एमजीएम पुलिस पर गंभीर आरोप

January 1, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हिरासत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : जमशेदपुर के एमजीएम थाना में पुलिस हिरासत के दौरान एक 22 वर्षीय युवक की बीती देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गोकुलनगर निवासी जीत महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मोबाइल चोरी की जांच के नाम पर हिरासत का आरोप

परिजनों का आरोप है कि चोरी के एक मोबाइल फोन की जांच के नाम पर पुलिस ने जीत महतो को उसके घर से हिरासत में लिया था। परिवार के अनुसार, रविवार को पुलिस बिना किसी लिखित नोटिस या पूर्व सूचना के जीत को घर से उठा ले गई। परिजनों का कहना है कि जीत ने 500 रुपये में एक मोबाइल फोन खरीदा था, लेकिन उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह मोबाइल चोरी का है।

Advertisement Advertisement

बीमार हालत में भी नहीं छोड़ा गया युवक

परिवार ने बताया कि जीत महतो उस समय पहले से बीमार था और ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी, इसके बावजूद उसे हिरासत में ले लिया गया। परिजनों के मुताबिक, जीत करीब 48 घंटे तक पुलिस हिरासत में रहा और इस दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत

मंगलवार दोपहर करीब सवा तीन बजे पुलिस ने जीत को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद ही उन्हें सूचना दी गई। जब तक परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, डॉक्टरों ने जीत महतो को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण जुट गए। युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच की मांग की।

पुलिस ने मारपीट के आरोपों से किया इनकार

वहीं एमजीएम थानेदार सचिन दास ने परिजनों के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि जीत महतो को चोरी के मोबाइल से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। थानेदार के अनुसार, पूछताछ के दौरान ही युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस का दावा है कि मौत मारपीट से नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गोकुलनगर और आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमनोज कौशिक बनें ADG, कौशल किशोर DIG पलामू… देखें 18 IPS अधिकारियों की लिस्ट
Next Article सीएम हेमंत का नये साल पर बड़ा संदेश- 2050 तक समृद्ध होगा झारखंड

Related Posts

Headlines

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
Headlines

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
Headlines

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.