Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 10:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम नीतीश ने ‘मंथन–2025’ का किया उद्घाटन, तय होगी प्रशासन की नई दिशा
Headlines

सीएम नीतीश ने ‘मंथन–2025’ का किया उद्घाटन, तय होगी प्रशासन की नई दिशा

December 17, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Gayaji : गयाजी पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने आज कई अहम विकास कार्यों की शुरुआत की। उन्होंने कार्यशाला का उद्घाटन किया और संवाद वाटिका, नक्षत्र वन, ब्रह्मयोनि सरोवर के पुनर्जीवन, उन्नत पुस्तकालय, मोटर ड्राइविंग स्कूल और नव-स्थापित स्पेस गैलरी का शिलान्यास किया। इन योजनाओं से शहर के विकास और पर्यटन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

बिपार्ड में शुरू हुआ मंथन–2025

बिहार के प्रशासनिक भविष्य को नई दिशा देने वाला दो दिवसीय उच्चस्तरीय विमर्श मंथन–2025 आज से बिहार लोक प्रशासन और ग्रामीण विकास संस्थान बिपार्ड में शुरू हुआ। यह कार्यशाला कल तक चलेगी। कार्यक्रम में राज्य के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी, सभी जिलों के डीएम और प्रमंडलीय आयुक्त मौजूद हैं।

Advertisement Advertisement

जिला-केंद्रित शासन पर फोकस

कार्यशाला का उद्देश्य सिर्फ चर्चा तक सीमित नहीं है। सरकार चाहती है कि नीति और जमीनी क्रियान्वयन के बीच की दूरी कम हो। जिलों में फैसले तेजी से हों और अधिकारियों की निर्णय क्षमता मजबूत हो। इसी लक्ष्य के साथ अफसर अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।

अहम विषयों पर सत्र

मंथन–2025 में उत्तरदायी शासन, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, शहरी विकास की चुनौतियां, प्रभावी प्रशासन के लिए कानूनी ढांचा और लोक निजी भागीदारी जैसे मुद्दों पर सत्र रखे गए हैं। जिलों में अपनाई गई नवाचारी पहल भी सामने रखी जा रही हैं ताकि उन्हें दूसरे जिलों में मॉडल के रूप में लागू किया जा सके।

प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने की उम्मीद

अधिकारियों का मानना है कि इस विमर्श से जिलों में कामकाज का तरीका और बेहतर होगा। कानूनी समझ बढ़ेगी और फैसलों में आत्मविश्वास आएगा। इससे प्रशासनिक नतीजों की गुणवत्ता भी सुधरेगी। कार्यशाला का समापन 18 दिसंबर को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संबोधन से होगा।

वीवीआईपी आगमन पर ट्रैफिक रूट में बदलाव

सीएम के आगमन को देखते हुए गया में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। यह व्यवस्था वीवीआईपी के आगमन से एक घंटे पहले से उनके परिभ्रमण कार्यक्रम तक प्रभावी रहेगी।

इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद

सिकरिया मोड़ से घुघरीटाड़ मोड़ और पांच नंबर गेट से एयरपोर्ट होते हुए दोमुहान तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
दोमुहान से महाबोधी मंदिर तक भी सभी प्रकार के वाहनों पर रोक रहेगी।

आम लोगों के लिए वैकल्पिक रास्ते

गया से बोधगया जाने वाले वाहन घुघड़ीटाड़ बाईपास और केन्दुई रिवर साइड रोड का उपयोग करेंगे। डोभी और बोधगया से गया आने वाले वाहन रिवर साइड रोड, कुन्दुई घुघड़ीटाड़ या चेरकी रोड होकर सिकरिया मोड़ पहुंचेंगे। नवादा की ओर से आने वाली गाड़ियां सिटी पब्लिक स्कूल मानपुर होते हुए गया शहर में प्रवेश करेंगी।

इसे भी पढ़ें : विकास को रफ्तार देने गयाजी पहुंचे सीएम नीतीश, हाई-लेवल मीटिंग में लिए अहम फैसले

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतेजस्वी के इस पोस्टर पर सियासी बवाल… जानें
Next Article बिना शोर के बड़ी सेवा : गोपाल गौशाला में लुत्फुल हक ने दिया ‘भरोसा’

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.