Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 1 November, 2026 • 01:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM नीतीश कुमार दे गये 985 करोड़ की सौगात… जानें कहां
Headlines

CM नीतीश कुमार दे गये 985 करोड़ की सौगात… जानें कहां

January 8, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : CM नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के दौरान सारण जिले को लगभग 985 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। CM ने रिमोट के माध्यम से 52 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन योजनाओं में 688.17 करोड़ रुपये की लागत से 32 योजनाओं का उद्घाटन तथा 296.42 करोड़ रुपये की लागत से 20 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। प्रगति यात्रा के क्रम में CM ने सारण जिला अंतर्गत छपरा सदर प्रखंड के (एनएच-19) बिसेन टोला में बिशुनपुरा बाईपास पर (एनएच-19) लेफ्ट आउट छपरा पथ के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण तथा डोरीगंज बाजार से बिशुनपुरा तक प्रस्तावित एलिवेटेड पथ निर्माण का स्थल निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने 89.95 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित एनएच-19 लेफ्ट आउट छपरा सेक्शन पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, 40.53 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित खेरा बीनटोलिया पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, सारण एवं सीवान जिला अंतर्गत 701.26 करोड़ रुपये की लागत से छपरा, एनएच-31, बलिया मोड़-मांझी-दरौली-गुठनी, (एनएच-227ए) पथ का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। CM नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी पथों के कार्यों में तेजी लाकर जल्द से जल्द पूर्ण करें। यह काफी महत्वपूर्ण पथ हैं।

CM नीतीश कुमार ने 655 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल छपरा, सारण का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के शैक्षणिक भवन का निरीक्षण कर व्यवहारिक प्रयोगशाला, कौशल प्रयोगशाला आदि का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सारण जिले के गड़खा प्रखंड स्थित ग्राम महमदा में जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत सौंदर्गीकृत किये गये तालाब (पेवर ब्लॉक पाथ-वे, छठ घाट), मनरेगा के तहत निर्मित ग्रामीण घाट और खेल मैदान का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तालाब के चारों तरफ सीढ़ीनुमा घाट का निर्माण करायें।

राजकीय मध्य विद्यालय सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमदा के प्रांगण में आयोजित जीविका दीदियों से संवाद कार्यक्रम में CM नीतीश कुमार शामिल हुए। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि जीविका समूह हम सभी महिलाओं के लिए वरदान साबित हुआ है। जीविका ने हमारी जिंदगी को बदल दिया है। जीविका से जुड़ने के बाद हम सबकी न सिर्फ आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है, बल्कि परिवार में इज्जत भी बढ़ी है।

इसके बाद CM नीतीश कुमार ने एकमा प्रखंड के एकमा चट्टी में प्रस्तावित एकमा-मशरख पथ और एकमा डुमाईगढ़ पथ के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का स्थल निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने 90 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित एकमा-मशरख पथ तथा 40 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित एकमा ताजपुर डुमाईगढ़ पथ के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

CM नीतीश कुमार की सारण जिले के लिए घोषणायें

  • एनएच-31 पथ पर सुगम आवागमन के लिए डोरीगंज बाजार से विशुनपुरा तक एलिवेटेड पथ का निर्माण किया जायेगा।
  • एनएच-19 के छूटे हुए छपरा सेक्शन पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कराया जायेगा।
  • एकमा से डुमाइगढ़ तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा।
  • एकमा-मशरख पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा।
  • खैरा बिन टोलिया पथ का चौड़ीकरण कराया जायेगा।
  • सारण तटबंध पर 40वें किलोमीटर से 80वें किलोमीटर तक पूर्व से स्वीकृत सिंगल लेन पथ को डबल लेन पथ किया जायेगा।
  • छपरा शहर में सुगम आवागमन के लिए भिखारी ठाकुर ढाला, जगदम कॉलेज ढाला, गड़खा ढाला तथा राम नगर ढाला पर चार नए आरओबी का निर्माण कराया जायेगा।
  • एनएच-19 फोरलेन से सीधे नखास क्षेत्र तक पथ का चौड़ीकरण।

इसे भी पढ़ें : सिगरेट लाने से इनकार किया तो बच्चे को नाक के ऊपर मा’री गो’ली

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनहीं रहे सीनियर जर्नलिस्ट राणा गौतम
Next Article गजब का जुगाड़ लगाया ट्रकों से डीजल चुराने का, SSP खोल गये राज… देखें

Related Posts

बिहार

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026
बिहार

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 1, 2026

जेसोवा मेला : दिन में सुकून की धूप, शाम ढलते ही रोशनी के समंदर में डूबा मोरहाबादी

October 31, 2026

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.