Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 02:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गजब का जुगाड़ लगाया ट्रकों से डीजल चुराने का, SSP खोल गये राज… देखें
Headlines

गजब का जुगाड़ लगाया ट्रकों से डीजल चुराने का, SSP खोल गये राज… देखें

January 8, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
डीजल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची में एक्टिव डीजल चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज देने के बाद फिर से इलाके में डीजल चोरी होने लगी। कांके थाना क्षेत्र में रोड पर खड़े ट्रकों से डीजल अचानक गायब होने लगा। इस मामले में पिंटू कुमार नाम के एक शख्स ने कांके थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। डीजल चोरी की बात रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के कानों तक भी पहुंची। उन्होंने तुरंत DSP अमर कुमार पांडेय की देखरेख में गठित स्पेशल टीम को आगे का टास्क सौंप दिया। गठित टीम ने तफ्तीश शुरू की और दनादन कुछ संदेही लोगों को उठा लिया। एक-एक कर कुल सात लोगों के गिरफ्तार किया गया। इनके नाम फरमान, मनोज कुमार पंडित, मो आमीर उर्फ मोनू, वसीम, अभिषेक, मो आमिर और शहजाद खान बताये गये। कड़ाई से पूछताछ करने पर इन लोगों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस को दिये अपने बयान में गिरफ्तार लोगों ने खुलासा किया कि इनका गिरोह इंटरस्टेट गैंग है। झारखंड, बिहार, बंगाल और ओडिशा तक इनका नेटवर्क काम करता है। सड़क पर खड़े बड़े-बड़े ट्रकों से गिरोह के सदस्य डीजल टपा लेते हैं। इस काम के लिये गिरोह के पास एक मॉडिफाइड ट्रक है, जिसमें सक्शन पाइप लगा हुआ है। रात के अंधेरे में रोड पर खड़े ट्रक के बगल में अपना ट्रक खड़ा कर लेते और फिर उसके फ्यूल टैंक में सक्शन पाइप डाल सारा डीजल अपनी गाड़ी में खींच लेते। इनकी गाड़ी का चेंबर काफी बड़ा है, जिसमें ये फ्यूल टान लेते हैं। चोरी करने के दरम्यान किसी को भनक तक नहीं लगती, बाद में पता चलता कि उनकी गाड़ी से तेल चोरी हो गया है। इस बात का खुलासा आज रांची के पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया। सुनें क्या बोल गये पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा…

गजब का जुगाड़ लगाया ट्रकों से डीजल चुराने का, सात संदेही गिरफ्तार, रांची SSP चंदन सिन्हा खोल गये राज… देखें pic.twitter.com/sDOdpZaUKu

— News Samvad (@newssamvaad) January 8, 2025


SSP ने बताया कि धराये बदमाशों के पास से एक ट्रक, एक स्कूटी, एक बाइक, छह मोबाइल फोन, 200 लीटर की सात प्लास्टिक ड्राम, 20 लीटर की आठ प्लास्टिक बाल्टी, एक तेल मापने का उपकरण, करीब पांच फीट के दो पीस सक्शन पाइप, प्लास्टिक डब्बे से बना हुआ कीप, डीजल टैंक में तेल नापने का गाउज, रिंच, पेचकस, पिलास, नोट बुक और कुछ कॉपी जब्त की गयी है।

Advertisement Advertisement

इस गिरोह के लोगों को दबोचने में DSP मुख्यालय (प्रथम) अमर कुमार पांडेय, कांके थानेदार कृष्ण कुमार साहु, एसआई कफिल अहमद, रौशन कुमार सिंह, टिंकू रजक, राज कुमार तिग्गा, बिरजु प्रसाद, एएसआई संतोष कुमार और देवेंद्र राम की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : बच्चों की मौ’त के जिम्मेदार लोगों पर हो कार्रवाई : अजय राय

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM नीतीश कुमार दे गये 985 करोड़ की सौगात… जानें कहां
Next Article कुख्यात मयंक ने चलवाई थी पलामू में गो’ली, बोला- अबकी सूखा फा’यर नहीं होगा

Related Posts

Headlines

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
Headlines

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026
Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.