अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : सीएम नीतीश कुमार शनिवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पिता स्व. कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि पर स्मृति वाटिका जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने अपनी मां स्व. परमेश्वरी देवी और पत्नी स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।
परिवार के सदस्यों ने भी दी श्रद्धांजलि
सीएम के बड़े भाई सतीश कुमार सहित परिवार के कई सदस्य और रिश्तेदार भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत परिजनों की प्रतिमाओं पर फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज अपने पूज्य पिता अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व० कविराज रामलखन सिंह की पुण्य तिथि के अवसर पर अपने पैतृक गाँव कल्याण बिगहा जाकर ‘कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन… pic.twitter.com/7fczeGk4uo
— IPRD Bihar (@IPRDBihar) November 29, 2025
जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक कृष्णा मुरारी शरण, विधायक जितेन्द्र कुमार, विधायक कौशल किशोर, विधायक रूहेल रंजन, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, ललन सर्राफ सहित कई नेता और सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे। सभी ने मिलकर कविराज रामलखन सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी।
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज अपने पूज्य पिता अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व० कविराज रामलखन सिंह की पुण्य तिथि के अवसर पर अपने पैतृक गाँव कल्याण बिगहा जाकर ‘कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन… pic.twitter.com/oZJMdXHBWS
— IPRD Bihar (@IPRDBihar) November 29, 2025
गांव के मंदिर में पूजा और तालाब पर मछलियों को दाना
मुख्यमंत्री ने भगवती मंदिर में पूजा की और अपने घर के पास बने तालाब में मछलियों को दाना डाला। गांव के लोग उन्हें अपने बीच पाकर खुश दिखे और स्वागत किया।
लोगों से मिले, समस्याएं सुनी
सीएम ने गांव के लोगों से बातचीत की, उनका हाल जाना और अभिवादन स्वीकार किया। स्थानीय समस्याएं सुनकर उन्होंने अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
इसे भी पढ़ें : जाम मुक्त पटना मिशन ऑन, एक दिसंबर से सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां होंगी जब्त

