अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार विधानसभा में गुरुवार को राज्य में बढ़ते अपराध पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में भिड़ंत हो गई। विपक्षी सदस्य हंगामा करते हुए वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सत्ता पक्ष की तरफ से भी लालू-राबड़ी राज को लेकर राजद पर जबरदस्त प्रहार किया गया। CM नीतीश कुमार ने खड़े होकर राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इनके पति की सरकार में क्या-क्या होता था यह किसी से छुपा नहीं है। जब खुद (लालू यादव) जेल गये तो सत्ता पर इन्हीं को बिठा दिया। CM नीतीश कुमार ने कहा कि मैं आग्रह करूंगा कि आपलोग बैठ जाइए, किसी की हत्या हुई है तो उसकी जांच होगी। एक-एक चीज के बारे में हमलोग आज ही जानकारी लेते हैं। नीतीश ने कहा कि ये लोग (राबड़ी देवी-लालू यादव) कभी कुछ किया है, ये लोग कोई काम किया था? सब काम हमलोगों ने किया है। आपलोगों के बोलने का कोई मतलब नहीं है। आपलोग आज तक कोई काम किया ही नहीं है। आपलोग बोल कर प्रचार चाहते हैं। आज तक कोई काम नहीं किये हैं। हमलोग किसी को बचाए नहीं हैं। पहले कितना हिंदु-मुस्लिम होता था। हम इसीलिए बनाए, जैसे ही देखा कि गड़बड़ कर रहा है तो हटा दिए। अब हम कहीं नहीं जाएंगे। आपके पति हटे तो आप बन गए। सिर्फ घर के आदमी को पद दिया जा रहा है।
इसके बाद राबड़ी देवी ने कहा कि आज अशोक चौधरी फिरौती लेते हैं। पहले कांग्रेस को लूटे और अब जदयू को लूट रहे हैं। इसके बाद राबड़ी देवी और अशोक चौधरी में भिड़ंत हो गयी। सदन में भारी हंगामे के बाद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने विपक्षी सदस्यों को पहली पाली तक के लिए बाहर जाने का आदेश दिया।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में उग्रवादियों का उत्पात, CCL कर्मी को मा’री गो’ली और…
इसे भी पढ़ें : SP ने इस थानेदार को किया सस्पेंड, FIR दर्ज करने में की थी देरी



