Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 18 October, 2026 • 12:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मोदी के रेल विजन को ‘सम्राट’ सलाम, बोले- आधुनिक स्टेशन बनेंगे विकास की नयी पहचान
Headlines

मोदी के रेल विजन को ‘सम्राट’ सलाम, बोले- आधुनिक स्टेशन बनेंगे विकास की नयी पहचान

July 17, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे तेजी से बदल रही है। अब रेलवे स्टेशन सिर्फ ट्रेन पकड़ने की जगह नहीं रह गए हैं, बल्कि वे शहरों और कस्बों की नई पहचान बन रहे हैं। आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेशन यात्रियों की यात्रा को आसान बनाएंगे और आसपास के इलाकों के विकास को भी नई गति देंगे। सीएम शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। वह पटना स्थित लोक सेवक आवास के संकल्प सभागार से कार्यक्रम से जुड़े।

यात्रियों को मिलेगा बेहतर सफर का अनुभव

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार रेलवे को आधुनिक, सुरक्षित और यात्री सुविधाओं के लिहाज से मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना उसी सोच का हिस्सा है। इसके तहत स्टेशनों को ऐसा बनाया जा रहा है, जहां यात्रियों को साफ-सफाई, बेहतर प्रतीक्षालय, आधुनिक सुविधाएं और सुगम आवागमन जैसी सभी जरूरी सुविधाएं एक ही जगह मिल सकें। उन्होंने कहा कि इससे लोगों का सफर पहले से ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित होगा।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेलवे का अभूतपूर्व आधुनिकीकरण हो रहा है। ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत आज देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह में… pic.twitter.com/CfJbCTeNBs

— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) July 17, 2026

शिवनारायणपुर स्टेशन के बदलने से पूरे इलाके को मिलेगा फायदा

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि भागलपुर-साहेबगंज रेलखंड पर स्थित शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन का भी आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया गया है। यह सिर्फ एक स्टेशन का विकास नहीं है, बल्कि पूरे इलाके के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि स्टेशन के बेहतर होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी, स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। इससे आसपास के लोगों को रोजगार और आर्थिक गतिविधियों का भी लाभ मिलेगा।

बिहार में रेलवे विकास की रफ्तार और तेज होगी

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में रेलवे से जुड़ी कई नई परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं। आने वाले समय में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रेलवे ढांचे को और मजबूत किया जाएगा, जिससे लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि रेलवे का मजबूत नेटवर्क राज्य के विकास, निवेश और रोजगार के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का जताया आभार

सीएम सम्राट चौधरी सम्राट चौधरी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री के प्रति बिहारवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार की रेलवे परियोजनाओं को लगातार प्राथमिकता दी है। इसी का नतीजा है कि राज्य में एक के बाद एक आधुनिक रेलवे परियोजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहार को पूरा भरोसा है कि आने वाले वर्षों में भी रेलवे के क्षेत्र में विकास की यह रफ्तार बनी रहेगी और इसका सीधा लाभ राज्य के करोड़ों लोगों को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : CM सम्राट का बड़ा विजन, AI के सहारे लिखी जाएगी विकसित बिहार की नयी कहानी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM सम्राट ने बढ़ाई बिहार पुलिस की ताकत, बोले- कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं
Next Article जींद से रवाना हुई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Related Posts

Headlines

कोलकाता के पंडाल में बारिश के बीच भगदड़… 17 की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

October 18, 2026
उत्तर प्रदेश

कागज के एक टुकड़े ने छीना तीन पीढ़ियों का हक, 45 साल बाद कोर्ट से जीती जमीन तो अब जान पर बन आई

October 17, 2026
उत्तर प्रदेश

AI को केवल सहायक बनाएं, सारथी नहीं; कानून की सबसे बड़ी पूंजी जनता का अटूट भरोसा : योगी

October 17, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोलकाता के पंडाल में बारिश के बीच भगदड़… 17 की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

October 18, 2026

अब बारिश में नहीं डूबेगा फैजुल्लागंज, सीएम योगी और रक्षामंत्री का बड़ा फैसला… जानें

October 17, 2026

कागज के एक टुकड़े ने छीना तीन पीढ़ियों का हक, 45 साल बाद कोर्ट से जीती जमीन तो अब जान पर बन आई

October 17, 2026

AI को केवल सहायक बनाएं, सारथी नहीं; कानून की सबसे बड़ी पूंजी जनता का अटूट भरोसा : योगी

October 17, 2026

मां के दशकर्म पर भावुक हुए CM, आगंतुकों की सुविधा के लिए खुद संभाला मोर्चा

October 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.