Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 04:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम सम्राट ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार के कयास तेज
Headlines

सीएम सम्राट ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार के कयास तेज

April 25, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सम्राट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : पटना में शनिवार को बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात ने एक बार फिर राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू कर दी है। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री और मुंगेर सांसद ललन सिंह भी मौजूद रहे। करीब 20 मिनट तक चली इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि नेताओं के बीच किन मुद्दों पर बातचीत हुई।

कैबिनेट विस्तार को लेकर तेज हुए कयास

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस मुलाकात में संभावित कैबिनेट विस्तार, सरकार की आगे की रणनीति और सत्ता संतुलन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई हो सकती है। बिहार में नई सरकार बनने के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलना सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात नहीं, बल्कि एक बड़े राजनीतिक संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

auto

एक दिन पहले ही सरकार ने साबित किया बहुमत

गौरतलब है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने विधानसभा में बहुमत साबित किया था। विश्वास मत के दौरान सदन में हुई चर्चा में मुख्यमंत्री ने खुलकर नीतीश कुमार की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार को न तो कुर्सी से हटाया जा सकता है और न ही दिल से। यह बयान भी काफी चर्चा में रहा था और इसे राजनीतिक संदेश के रूप में देखा गया।

सम्राट चौधरी ने बताया सुशासन का आधार

मुख्यमंत्री ने सदन में यह भी कहा था कि बिहार में सुशासन की मजबूत नींव नीतीश कुमार ने रखी है। उन्होंने कहा कि राज्य को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए उनके अनुभव और मार्गदर्शन की जरूरत है। सम्राट चौधरी के इस बयान के बाद से ही यह साफ माना जा रहा है कि सरकार आगे भी नीतीश कुमार की राजनीतिक भूमिका को अहम मानकर चल रही है।

इसे भी पढ़ें : फ्लोर टेस्ट में फतह, CM सम्राट बोले- कुर्सी किसी की बपौती नहीं…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशोर-शराबे के लफड़े में चली गोली, फाइनेंस कर्मचारी का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो
Next Article 31 साल बाद गिरफ्त में मासूम का का’तिल, यूट्यूब पर बना था ‘एक्स मुस्लिम’

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026
जॉब/एजुकेशन

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.