Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 05:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम योगी गोरखपुर को देंगे 125 करोड़ की सौगात
Headlines

सीएम योगी गोरखपुर को देंगे 125 करोड़ की सौगात

July 31, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को गोरखपुर आ रहे हैं। वह गोरखपुर के लोगों को 125 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वे 02 अगस्त को नागपंचमी के दिन आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिरकत भी करेंगे। बुधवार को रोजगार मेला और नगर निगम के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कर गोरक्षनगरी की जनता को 125 करोड़ की 86 परियोजनाओं का तोहफा भी देंगे और नगर निगम की इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

गोरखनाथ मंदिर में एक अगस्त से दो दिवसीय कुश्ती का आयोजन किया जा रहा है। जिसके समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएंगे और उन्हें पुरस्कृत करेंगे। तीन अगस्त को जनपद वासियों को 125 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। योगिराज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह से मुख्यमंत्री इलेक्ट्रिक बस, टूरिस्ट बस, कूड़ा उठाने के लिए खरीदे गए 25 वाहनों को भी रवाना करेंगे। नगर निगम में बने डेडिकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भी मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे। कमांड सेंटर के नंबर 1533 पर फोन कर लोग सफाई से जुड़ी शिकायत कर सकेंगे।

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के रोजगार मेले में लेंगे हिस्सा

तीन अगस्त को मुख्यमंत्री को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित रोजगार मेले में हिस्सा लेंगे। इस मेले में 40 कंपनियां 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार देंगी। मुख्यमंत्री, कूड़ा उठाने वाले 25 वाहन, दो जेटिंग मशीन, 10 इलेक्ट्रिक बस, दो टूरिस्ट बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।इसके अलावा नगर निगम में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) के कार्यालय के बगल में डेडिकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (डीसीसीसी) की भी शुरुआत करेंगे। इससे नगर निगम के वाहनों पर नजर रखी जा सकेगी। सफाई से जुड़ी शिकायत के साथ अतिक्रमण, नाला सफाई, खराब सड़क, पथ प्रकाश आदि के बारे में टोल फ्री नंबर 1533 पर बताया जा सकता है।

बोले महापौर

महापौर सीताराम जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। गोरखपुर का उन्होंने सदैव ध्यान रखा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनोट बरामदगी मामले में इरफान, कोंगाड़ी और कच्छप कांग्रेस पार्टी से निलंबित, एफआईआर दर्ज
Next Article डाकघरों में 25 रुपए में मिलेगा कपड़े से बना हुआ तिरंगा

Related Posts

Headlines

सीएम हेमंत ने मां रूपी सोरेन के लिए निभाई रस्म, अर्पित किया भोजन

October 11, 2026
Headlines

पटना मेट्रो का सीएम सम्राट ने किया ग्राउंड रियलिटी चेक, तय की 2028 की डेडलाइन

October 11, 2026
Headlines

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम हेमंत ने मां रूपी सोरेन के लिए निभाई रस्म, अर्पित किया भोजन

October 11, 2026

पटना मेट्रो का सीएम सम्राट ने किया ग्राउंड रियलिटी चेक, तय की 2028 की डेडलाइन

October 11, 2026

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026

जयंती पर याद किये गये लोकनायक, गवर्नर और सीएम ने किया नमन

October 11, 2026

रांची IIIT हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौ’त, रात में दरवाजा तोड़कर निकाली ला’श

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.