Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 1 November, 2026 • 06:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम योगी की बड़ी पहल : बुनकरों को जोड़ेंगे क्लस्टर से, बढ़ेगी कमाई
Headlines

सीएम योगी की बड़ी पहल : बुनकरों को जोड़ेंगे क्लस्टर से, बढ़ेगी कमाई

April 9, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Lucknow : सीएम योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा है कि बुनकर सिर्फ परंपरा को आगे बढ़ाने वाले लोग नहीं हैं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव भी हैं। ऐसे में उनकी आय बढ़ाना, काम को स्थिर करना और उन्हें सम्मान दिलाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है। गुरुवार को हुई हथकरघा विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि बुनकरों के लिए ठोस और असरदार योजना तैयार की जाए।

बुनकरों की दिक्कतों पर सीएम की नजर

सीएम ने माना कि आज बुनकर कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। कच्चे माल की कीमत बढ़ रही है, नई डिजाइन और आधुनिक तकनीक की कमी है और बाजार तक पहुंच भी सीमित है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का हल सिर्फ योजनाओं से नहीं निकलेगा, बल्कि एक मजबूत और जुड़ा हुआ सिस्टम बनाना होगा।

क्लस्टर मॉडल पर जोर

सीएम ने बुनकर बहुल इलाकों की पहचान कर वहां क्लस्टर बनाने के निर्देश दिए। उनका कहना है कि एक ही जगह पर उत्पादन, डिजाइन, पैकेजिंग और मार्केटिंग की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। इससे बुनकरों को अलग-अलग भटकना नहीं पड़ेगा और उनका काम आसान होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हर क्लस्टर में सीमित संख्या में बुनकरों को जोड़कर रजिस्टर्ड यूनिट बनाई जाए, ताकि सामूहिक रूप से काम और बिक्री हो सके।

यूपी में 1.99 लाख बुनकर सक्रिय

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में करीब 1.99 लाख बुनकर काम कर रहे हैं और इस क्षेत्र में यूपी देश में छठवें स्थान पर है। कालीन, दरी और मैट के उत्पादन में राज्य आगे है। बेडशीट, फर्निशिंग और ब्लैंकेट जैसे उत्पादों में भी यूपी की अच्छी पकड़ है।
वर्ष 2024-25 में देश का कुल हथकरघा निर्यात 1178.93 करोड़ रुपये रहा, जिसमें यूपी का योगदान 109.40 करोड़ यानी करीब 9.27 प्रतिशत रहा।

डिजाइन और बाजार पर खास फोकस

सीएम ने कहा कि कोई भी उत्पाद तभी बिकेगा जब वह बाजार की जरूरत के हिसाब से होगा। इसके लिए डिजाइन और मार्केटिंग को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने डिजाइनर और मार्केटिंग एक्सपर्ट को जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि बुनकरों के उत्पाद बड़े बाजार तक पहुंच सकें। साथ ही ई-कॉमर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया, ताकि बुनकर सीधे ग्राहकों से जुड़ सकें।

बिजली बिल और सौर ऊर्जा पर काम

सीएम ने पावरलूम बुनकरों के बिजली बिल को कम करने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा। इसके लिए हथकरघा विभाग और पावर कॉर्पोरेशन मिलकर योजना बनाएंगे। उन्होंने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उनका मानना है कि इससे बिजली खर्च कम होगा और बुनकरों को लंबे समय तक राहत मिलेगी।

साफ संदेश, बुनकरों को मिलेगा पूरा सहयोग

बैठक के आखिर में सीएम ने कहा कि बुनकर समुदाय प्रदेश की पहचान और रोजगार का बड़ा आधार है। इसलिए ऐसी नीति बनाई जाए जो जमीन पर असर दिखाए। इससे बुनकरों को राहत मिलेगी, उद्योग आगे बढ़ेगा और परंपरागत बुनकरी को नई ताकत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : आंधी-बारिश ने उजाड़ी फसल, योगी सरकार ने बजाया राहत का बिगुल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमधुबनी में युवक की गोली मा’रकर ह’त्या, हाल ही छूटा था जेल से
Next Article रात के सन्नाटे में एनका’उंटर, पैर में गोली मा’रकर टप्पेबाज को दबोचा

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 01 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 1, 2026
बिहार

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 1, 2026

जेसोवा मेला : दिन में सुकून की धूप, शाम ढलते ही रोशनी के समंदर में डूबा मोरहाबादी

October 31, 2026

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.