Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 08:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां
Headlines

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कमांडर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची के पास लातेहार में चंदवा इलाके का धोबी टोला। आम दिनों की तरह सब कुछ शांत था, लेकिन 3 मई की सुबह यहां एक बड़ी कार्रवाई की स्क्रिप्ट लिखी जा रही थी। रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन को पुख्ता सूचना मिल चुकी थी कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC का सब जोनल कमांडर विरम राम उर्फ विक्रम जी उर्फ अरविंद जी यहीं छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही रूरल एसपी गौरव गोस्वामी हरकत में आए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एक स्पेशल टीम बनाई गई। टीम की कमान खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी को दी गई और बिना वक्त गंवाए ऑपरेशन शुरू हो गया।

चारों तरफ पुलिस, अंदर छिपा था उग्रवादी

धोबी टोला की गलियों में धीरे धीरे पुलिस ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली। किसी को भनक तक नहीं लगी और आरोपी का घर चारों ओर से घेर लिया गया। अंदर मौजूद विरम राम को जैसे ही हलचल का अंदेशा हुआ, वह पीछे के रास्ते से भागने की कोशिश में जुट गया। लेकिन इस बार किस्मत उसके साथ नहीं थी। बाहर पहले से तैनात पुलिस वालों ने उसे दबोच लिया। एक लंबे समय से फरार चल रहा उग्रवादी आखिरकार कानून के शिकंजे में था।

पूछताछ में खुला खौफ का नेटवर्क

गिरफ्तारी के बाद जब पूछताछ शुरू हुई तो धीरे-धीरे कई परतें खुलने लगीं। विरम राम ने कबूल किया कि वह कई घटनाओं में शामिल रहा है। बुढ़मू इलाके के एक ईंट भट्ठा पर हुई फायरिंग की घटना भी उसी की साजिश थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापर गांव के एक अधूरे मकान में छापा मारा। वहां से 9 एमएम पिस्टल, मैग्जीन, जिंदा गोलियां, मोबाइल और राउटर बरामद हुआ। यह सब इस बात का सबूत थे कि नेटवर्क कितना तगड़ा था।

रंगदारी, दहशत और 15 साल का सफर

रांची के रुरल एशपी गौरव गोस्वामी ने मीडिया को बताया कि विरम राम उर्फ विक्रम जी उर्फ अरविंद जी करीब 15 साल से TSPC से जुड़ा हुआ था। इस दौरान उसने बुढ़मू, ठाकुरगांव, पतरातू, खलारी, कांके, केरेडारी, पिपरवार, पिठोरिया, मैक्लुस्कीगंज और रातू जैसे इलाकों में अपना दबदबा बना लिया था। उसका काम सीधा था, डर पैदा करो और वसूली करो। जमीन कारोबारी, ठेकेदार, ईंट भट्ठा मालिक और कोयला कारोबारी उसके निशाने पर रहते थे। पैसे नहीं देने वालों को फायरिंग और आगजनी का खामियाजा भुगतना पड़ता था। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जिनमें रंगदारी, फायरिंग, आगजनी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

गिरोह पर अगली चोट की तैयारी

एसपी गौरव गोस्वामी का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है। विरम राम के गिरोह के कई सदस्य पहले ही पकड़े जा चुके हैं और बाकी की पहचान भी हो चुकी है। जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जो लोग इस नेटवर्क को सपोर्ट कर रहे थे, उन्हें भी अब बख्शा नहीं जाएगा। कुख्यात सब जोनल कमांडर अरविंद को दबोचने में खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी, मांडर के सर्किल इंस्पेक्टर जय प्रकाश राणा, बुढ़मू थानेदार नविन शर्मा, ठाकुरगांव थानेदार शुभम कुमार, एसआई संजीव कुमार, रवि उरांव और एएसआई बलेन्द्र कुमार की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : शहाबुद्दीन के MLA बेटे के ठिकानों पर रेड, 2 घंटे तक मची खलबली

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगर्मी में ठंडक का सुपरहिट फॉर्मूला, फ्रूट रायता से पाएं स्वाद और सेहत दोनों
Next Article असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

Related Posts

Headlines

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026
झारखंड

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026
अन्य खबरें

गर्मी में ठंडक का सुपरहिट फॉर्मूला, फ्रूट रायता से पाएं स्वाद और सेहत दोनों

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026

गर्मी में ठंडक का सुपरहिट फॉर्मूला, फ्रूट रायता से पाएं स्वाद और सेहत दोनों

May 4, 2026

रांची में सजेगा शिव महापुराण का भव्य दरबार, SP-SDM ने लिया तैयारियों का जायजा

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.