Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 12:07 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में पहली बार हो रही कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक, ये दिग्गज नेता कर रहे शिरकत
Headlines

बिहार में पहली बार हो रही कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक, ये दिग्गज नेता कर रहे शिरकत

September 24, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna :  बिहार की राजधानी पटना आज कांग्रेस की नई सियासी दिशा तय करने का केंद्र बन गया है। आजादी के बाद पहली बार यहां कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक हो रही है, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेता शिरकत कर रहे हैं। सुबह 10 बजे शुरू हुई यह बैठक शाम 4 बजे तक चलेगी।

इस ऐतिहासिक बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी समेत पार्टी की पूरी टॉप लीडरशिप मौजूद है। बैठक से पहले राहुल गांधी दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुए, जहां प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने उनका स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट और शहर के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार रात तक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला, भूपेश बघेल, जीतू पटवारी और हरीश चौधरी पटना पहुंच चुके थे।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह बैठक बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों का बिगुल है। कांग्रेस यहां तेलंगाना मॉडल दोहराना चाहती है जहां CWC बैठक के बाद पार्टी को सत्ता में वापसी मिली थी। अब बिहार में भी कांग्रेस खुद को एक मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित करने की कोशिश में जुटी है।

इस बीच, रेवंत रेड्डी की मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने 2023 में बिहारियों को लेकर विवादास्पद बयान दिया था, जिससे काफी बवाल हुआ था। ऐसे में उनकी इस बैठक में मौजूदगी पर खास नजर रखी जा रही है।

पटना में कांग्रेस की यह बैठक केवल संगठनात्मक चर्चा भर नहीं है, बल्कि इसे पार्टी की भविष्य की रणनीति और क्षेत्रीय राजनीति में नए समीकरणों की शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है। कांग्रेस के लिए यह मौका है खुद को एक बार फिर राज्य की राजनीति में प्रासंगिक साबित करने का।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleOMG! राजधानी में घरे-घर घूम रहा तेंदुआ… देखें CCTV फुटेज
Next Article बिजली विभाग के ‘इंजीनियर साहेब’ के ठिकानों पर EOU की रेड

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.