Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 04:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सब्जी के साथ घर लेते आए कोरोना, इन शहरों में सामने आए केस से बढ़ी चिंता
Headlines

सब्जी के साथ घर लेते आए कोरोना, इन शहरों में सामने आए केस से बढ़ी चिंता

April 26, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली: कोरोना से बचने के लिए लोग घर में रह रहे हैं. सिर्फ जरूरी सामान लेने के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। लेकिन अगर जरूरी सामानों से भी कोरोना का संक्रमण होने लगे तो क्या होगा? कुछ शहरों में सब्जी बेचने वाले से कोरोना संक्रमण फैलने की घटनाएं सामने आयी हैं. सब्जी वाले के जरिए कई लोग संक्रमित हुए हैं.  महरौली, दिल्ली, अहमदाबाद, कानपुर, आगरा में इस तरह के केस सामने आए हैं. सब्जी बेचने वालों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि के बाद अब हर आदमी के दिमाग में चिंता और सवाल घुमने लगे हैं.

तो क्या कोरोना के  दौर में सब्जी खाना भी छोड़ना पड़ेगा? आखिर सब्जी खरीदने के वक्त क्या सावधानी बरतनी चाहिए? कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कुछ ऐसे मरीज सामने आए जो गली गली घूमकर सब्जी बेच रहे थे. कोरोना संक्रमण होने के बाद भी वो सब्जी वाले लोगों के बीच जाते रहे. मंडियों में जाते रहे और कोरोना वायरस का संक्रमण बांटते रहे.

सब्जी वाले से मिला कोरोना

अहमदाबाद में सब्जी वाला कोरोना पॉजिटिव पाया गया. सब्जी वाला संक्रमण के बाद भी सब्जी बेच रहा था. अब सब्जी वाले के संपर्क में आए लोगों की भी तलाश की जा रही है. अहमदाबाद में सब्जी को लेकर लोग सावधान हो चुके हैं. लोगों को सलाह दी गई है कि अब सब्जी थैले में नहीं बल्कि पानी से भरी बाल्टी में खरीदें. देश की राजधानी दिल्ली में भी लोग दहशत में हैं. दिल्ली के महरौली इलाके में सब्जी बेचने वाला कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इस दौरान वो कितने लोगों के संपर्क में आया ये पता लगाना बड़ी चुनौती है. एक सब्जी वाला एक दिन में कई लोगों को सब्जी बेचता है. सब्जी वाले न तो खरीदने वाले याद रखते हैं और न ही सब्जी वाला ये ठीक से बता सकता है कि उससे पिछले दिनों किन लोगों ने खरीदारी की थी.

आगरा और कानपुर से भी ऐसी खबरें आई हैं. कोरोना पॉजिटिव मरीजों में सब्जी का करोबार करने वाले भी शामिल हैं. ऐसे सब्जी बेचने वालों से कितने घरों के किचन तक कोरोना पहुंचा कहना मुश्किल है. अब लोग सब्जी वालों को लेकर खुद सावधान हैं. तमाम कॉलनी में सब्जी वाले फिक्स किए जा रहे हैं. अपने अपने तरीके से सावधानियां बरती जा रही हैं.

लोग अब सब्जियों को घर में ले जाने से पहले उसे पानी से धो रहे हैं. सब्जी वालों से कैश लेने के बाद हाथ सेनेटाइज कर रहे हैं. सब्जियां खाना छोड़ देना मुमकिन नहीं है ऐसे में जरूरी है कि कोरोना से बचने के लिए सावधानी बरती जाए और सब्जी खरीदने समय सोशल डिस्टेंसिंग, सब्जियों की सफाई का ध्यान रखा जाए. सब्जी वालों से डर चुके लोग तमाम तरह की सावधानियां बरत रहे हैं. कुछ इलाकों में कुछ सब्जी वालों को फिक्स कर दिया गया है लेकिन सवाल है कि जिन सब्जी वालों को आपने फिक्स किया है उनमें संक्रमण का खतरा नहीं है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोरोना के हैरान करने वाले लक्षण, हाथ-पैर के उंगलियों में दिखते हैं निशान, वैज्ञानिक परेशान
Next Article मर चुका है उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग !

Related Posts

Headlines

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.