अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : मारपीट और गोलीबारी के मामले में रांची पुलिस ने पूर्व पार्षद सहित पांच फरार आरोपितों के घर पर कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में हिंदपीढ़ी थाना पुलिस द्वारा की गई। इन फरार संदेही गुनहगारों के घर पर ढोल-नगाड़ा बजाते हुए पहुंची और सभी के घरों के बाहर इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई हिंदपीढ़ी थाना कांड संख्या 06/25 के तहत की गई, जिसमें फरार नामजद अभियुक्त मो. अशलम, मुन्ना उर्फ अकबर, दिलावर उर्फ मुन्ना, राजू उर्फ मो. अकबर और आशिफ उर्फ आशिफ हुसैन शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के यारब लेन, मोजाहिदनगर स्थित आवासों पर विधिसम्मत रूप से इश्तेहार अधिपत्र (प्रोक्लेमेशन नोटिस) चिपकाया। यहां याद दिला दें कि 21 जनवरी 2025 को इरशाद उर्फ अप्पू नाम के युवक की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसी घटना को लेकर यह प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
रांची के हिंदपीढ़ी में पूर्व पार्षद सहित पांच लोगों के घर डुगडुगी बजा इश्तेहार चिपका गयी पुलिस, कोतवाली DSP प्रकाश सोय के नेतृत्व में कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई pic.twitter.com/WARJ5VL8h1
— News Samvad (@newssamvaad) May 24, 2025
इसे भी पढ़ें : नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, दिए कई अहम सुझाव
इसे भी पढ़ें : B.Ed में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का बढ़िया मौका, 107 पदों पर वैकेंसी
इसे भी पढ़ें : कच्चा दूध हटा सकता है आपके चेहरे के दाग-धब्बे, कैसे करें इस्तेमाल… जानें
इसे भी पढ़ें : महज 40 रुपये के चलते हुआ झिकझिक, फिर चला दी गो’ली… जानें
इसे भी पढ़ें : एक इंडियन की सैलरी 100 करोड़ रुपए प्रति माह… जानें किसकी
इसे भी पढ़ें : सर्किल इंस्पेक्टर को भोरे-भोर उठा ले गयी निगरानी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : रिफाइन भरा टैंकर घाटी में पलटा, बाल्टी-डब्बा लेकर दौड़े लोग
इसे भी पढ़ें : महज 40 रुपये के चलते हुआ झिकझिक, फिर चला दी गो’ली… जानें
इसे भी पढ़ें : लातेहार पुलिस ने PLFI को दिया तगड़ा झटका… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : पीके सिंह बने रामगढ़ के नये थानेदार, चार और पुलिस अधिकारी इधर से उधर
इसे भी पढ़ें : पुलिस में 9000 से अधिक पदों के लिए भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन



