Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 11:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गुड न्यूज: भारत में हारने लगा है कोरोना ! तीन दिन में नये मरीजों की संख्या में गिरावट
Headlines

गुड न्यूज: भारत में हारने लगा है कोरोना ! तीन दिन में नये मरीजों की संख्या में गिरावट

April 16, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमितों की संख्या भारत में 12,380 तक पहुंच गई है। 414 लोगों की जान जा चुकी है। 1489 लोग ठीक हो चुके हैं। इस बीच एक अच्छी खबर यह है कि लगातार तीन दिन से नए मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। मुंबई, दिल्ली और केरल जैसे राज्यों में भी कोरोना केसों में कमी आयी है, वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान में तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों से टेंशन बढ़ गया है।

देश में मंगलवार को 1211 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले तो वहीं बुधवार को केवल 1076 नए मरीज सामने आए। पिछले 12 घंटों में केवल 447 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे भारत में कोरोना केस का कर्व अब नीचे की ओर मुड़ना शुरू हो गया है। यदि यह ट्रेंड जारी रहा तो जल्द ही कोरोना को काबू किया जा सकता है।

auto

दिल्ली और मुंबई में भी घटे मरीज

राजधानी दिल्ली कोरोना वायरस का एक बड़ा केंद्र रहा है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से घटी है। 13 अप्रैल को यहां 356 मरीज सामने आए थे तो 14 अप्रैल को केवल 51 संक्रमित ही मिले। 15 अप्रैल को यह संख्या 17 तक सिमट गई, यह अप्रैल में 24 घंटों में मिले केसों का न्यूनतम आंक़ड़ा है। पिछले 12 घंटे में यहां एक भी केस सामने नहीं आया है।

देश में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मुंबई में हैं। यहां अब तक 2916 केस मिले हैं और 187 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में बुधवार को 232 नए मामले सामने आए और मुंबई में 140 नए मरीज मिले। एक दिन में इतने मरीजों का आंकड़ा अब भी चिंता में डालने वाला है, लेकिन यह जानकर आपको राहत मिलेगी कि यह पिछले छह दिनों में सबसे कम है और मंगलवार के मुकाबले 30 फीसदी की कमी दर्ज की गई। पिछले 12 घंटों में राज्य में केवल 20 नए मरीज मिले हैं।

केरल में बुधवार को सिर्फ एक मरीज मिला

केरल में बुधवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण का एक मामला सामने आया जबकि सात संक्रमित उपचार के बाद स्वस्थ हो गए। हालांक पिछले 12 घंटों में यहा 5 नए मामले सामने आए हैं और कुल केसों की संख्या बढकर 388 हो गई है। राज्य में फिलहाल 97,464 लोग निगरानी में हैं। इनमें से 96,942 लोग अपने घरों में आइसोलेशन में हैं और 522 अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड में हैं। इसके अलावा 86 लोगों को आज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजस्थान-मध्य प्रदेश में बढ़ रहे हैं मरीज

कई राज्यों में जहां कोरोना की रफ्तार सुस्त होती दिख रही है तो राजस्थान और मध्य प्रदेश में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। मध्य प्रदेश में संक्रमितों की संख्या में जबरदस्त वृद्धि देखी जा रही है। यहां अब तक 987 लोगो संक्रमित हो चुके हैं। बुधवार को राज्य में 197 मरीज सामने आए थे तो मंगलवार को 126 नए मरीज मिले थे तो सोमवार को केवल 52 मरीज सामने आए थे। राजस्थान में भी नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, खासकर जयपुर एक बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है। राजस्थान कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1101 हो गई है। जयपुर में 483 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। बुधवार को राजस्थान में 29 नए मामले सामने आए थे तो कल से अब तक 25 नए मरीज मिल चुके हैं। 14 अप्रैल को यहां 48 नए मामले सामने आए थे तो 13 को 11 नए केस आए थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआपके फोन में ये 30 ऐप हैं तो तुरंत हटा दें, नहीं तो हो सकती है मुश्किल
Next Article SBI में खाता है तो आपको बहुत बड़ा झटका लग चुका है, पढ़िए क्या हुआ है 

Related Posts

Headlines

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026
Headlines

गया IMC पर बियाडा सख्त, MD बोले- समय पर पूरा हो काम, अतिक्रमण पर चलायें बुलडोजर

September 21, 2026
बिहार

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कबाड़ से कंचन बनाने वाले हुनर को मिला प्रमोशन, CCL के PR हेड आलोक गुप्ता बने GM

September 21, 2026

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026

गया IMC पर बियाडा सख्त, MD बोले- समय पर पूरा हो काम, अतिक्रमण पर चलायें बुलडोजर

September 21, 2026

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026

बिहार में घर बनाना होगा आसान, आ रहा नया बिल्डिंग बायलॉज

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.