Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 01:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोरोना नहीं भीषण गर्मी से लगा जिले में कर्फ्यू
Headlines

कोरोना नहीं भीषण गर्मी से लगा जिले में कर्फ्यू

May 23, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

चूरू। कोरोना और लॉकडाउन के बीच राजस्थान में अब भीषण गर्मी सताने लगा है। गर्मी की वजह से कई इलाकों में सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। चूरू में भीषण गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। नौतपा शुरू होने से पहले ही चूरू में पारा 47 डिग्री के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने 46.6 डिग्री तापमान दर्ज किया। सूरज की तपिश और गर्म हवाओं की वजह से दोपहर में सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात हो गए हैं।

नौतपा शुरू होने से पहले ही चूरू अंचल तपने लगा है। दिनभर हीट वेव और तपते सूरज के बीच शुक्रवार को पारा 47 डिग्री के करीब पहुंच गया। दिनभर चली लू से दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। लॉकडाउन-4 में बाजार खुलने की छूट के बावजूद व्यस्त धर्मस्तूप क्षेत्र पर दोपहर बाद सन्नाटा पसरा रहा। चूरू मौसम विभाग ने यहां अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया है जो इस बार अब तक के सीजन में सबसे गर्म दिन रहा।

auto

47 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों तक पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में लू चलने की संभावना जताई है। अभी नौतपा 25 मई से शुरू होना है, लेकिन सूर्य यहां अभी से तपने शुरू हो गए हैं। सूर्य के 25 मई की सुबह रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही नौतपा शुरू हो जाएगा। सूर्य के इस नक्षत्र में रहते 9 दिन तक तेज गर्मी पड़ेगी। पिछले साल नौतपा के दौरान चूरू का तापमान 50 डिग्री के पार जा चुका है।

श्रीगंगानगर से भी बड़ी खबर है, यहां भी पारा 46 के पार पहुंच गया है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तेज गर्मी और तीखी धूप से यहां के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को 44.8 के मुकाबले शुक्रवार को 2 डिग्री सेल्सियस तापमान की बढ़ोतरी हुई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअवैध 24 पशु लदे ट्रक को पुलिस ने किया जप्त, मालिक समेत उप चालक हिरासत में
Next Article बस से नहीं आएगी शादी की बारात, सरकार ने बदल दिए नियम

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.