Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मृत घोषित कोरोना मरीज, अंतिम क्रिया की रस्म से एक दिन पहले लौटा घर
Headlines

मृत घोषित कोरोना मरीज, अंतिम क्रिया की रस्म से एक दिन पहले लौटा घर

November 22, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

बंगाल में कोरोना मरीज के मामले में एक अस्पताल के स्टाफ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल ने जिस मरीज को मृत घोषित कर दिया था, वह एक दिन पहले उस समय परिवार के पास लौट आया, जब हिंदू अनुष्ठानों के अनुसार उनकी अंतिम क्रिया की रस्म की तैयारी चल रही थी। हालांकि, परिवार ने पहले ही अस्पताल को दाह संस्कार के लिए सहमति दे दी थी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर दो नर्सिंग स्टाफ, एक नर्स प्रभारी और एक डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है।

75 वर्षीय शिबदास बनर्जी कोरोनोवायरस से संक्रमित पाए गए लेकिन 13 नवंबर को उन्हें मृत घोषित कर और उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया लेकिन बनर्जी शुक्रवार रात बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बीरती में अपने परिवार के पास लौट आए, जब हिंदू अनुष्ठानों के अनुसार उनके श्राद्ध की तैयारी चल रही थी। यह जिले में स्थित खारदाह के बलाराम बसु अस्पताल में कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हुआ, जहां 4 नवंबर को बनर्जी को भर्ती कराया गया था। जिस व्यक्ति की मृत्यु हुई और 13 नवंबर को बनर्जी के बेटे संजीब ने उनका अंतिम संस्कार किया, वह उसी जिले के खारदह निवासी 75 वर्षीय मोहिनी मोहन मुखर्जी और स्थानीय नागरिक निकाय के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। स्वास्थ्य विभाग अब इसकी जांच कर रहा है।

मुखर्जी को भी 4 नवंबर को बलराम बसु अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उत्तर 24 परगना के बारासात के कोविड -19 अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। हालांकि, बारासात अस्पताल में उनके साथ भेजे गए मेडिकल रिकॉर्ड बनर्जी के थे। रिकॉर्ड्स की अदला-बदली हो गई। इस बात का खुलासा तब हुआ जब जब बलराम बसु अस्पताल के कर्मचारियों ने मुखर्जी के परिवार को फोन करके बताया कि वह छुट्टी के लिए तैयार हैं, क्योंकि इलाज के बाद कोविद-19 के टेस्ट में वो निगेटिव पाए गए हैं।

मुखर्जी के बेटे संदीप ने बताया कि जब मैं अस्पताल गया तो व्हीलचेयर में बैठे एक अलग व्यक्ति को देखकर मैं चौंक गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल के अधिकारियों को तब लगा कि उनसे गलती हो गई है और उन्होंने तब बनर्जी के परिवार को सूचित किया। बनर्जी का परिवार उन्हें शुक्रवार देर रात घर ले गया। सुदीप ने आरोप लगाया है कि गलत कागजात के कारण भी गलत इलाज हुआ और उनके पिता की अत्यंत चिकित्सा लापरवाही से मौत हो गई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफिर लॉकडाउन की तैयारी: सरकार जल्द लेगी फैसला
Next Article तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी पर सवार दो लोगों को रौंदा, मौत

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.