Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 01:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CRPF की असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में लिए सात फेरे… देखें वीडियो
Headlines

CRPF की असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में लिए सात फेरे… देखें वीडियो

February 14, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CRPF
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Bhopal : मध्य प्रदेश के शिवपुरी की बेटी और CRPF की असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता की शादी राष्ट्रपति भवन में हुई। उन्होंने अवनीश कुमार के साथ सात फेरे लेकर अपने दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की। शादी समारोह बुधवार की रात राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा कॉम्प्लेक्स में हुआ। खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया। गुरुवार को विदाई का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

CRPF की अधिकारी पूनम गुप्ता वर्तमान में राष्ट्रपति की पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) के रूप में तैनात हैं। उनकी शादी राष्ट्रपति की विशेष अनुमति से राष्ट्रपति भवन में आयोजित की गई। इस समारोह में परिवार के करीबी सदस्यों और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी रही। पूनम गुप्ता के पति अवनीश कुमार भी सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट हैं। वे जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं।

auto

CRPF की असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में लिए सात फेरे… देखें वीडियो#CRPF #PoonamGupta #punamgupta #poonamguptamarriage #presidenthouse pic.twitter.com/orhY5y6Ghk

— News Samvad (@newssamvaad) February 13, 2025

UPSC में चयन के बाद आर्मी की राह चुनी

पूनम गुप्ता के पिता रघुवीर गुप्ता श्योपुर के नवोदय विद्यालय में कार्यालय अधीक्षक के पद पर रहे। वहीं, पूनम की मां किरण गुप्ता श्योपुर में शिक्षक हैं। पूनम के भाई दिव्यांशु गुप्ता एमबीबीएस करने के बाद दिल्ली से पीजी कर रहे हैं। पूनम ने अपनी बीएससी तक की पढ़ाई शिवपुरी में से की थी। पूनम का चयन यूपीएससी में हुआ था। जिसमें उन्होंने आर्मी को चुना था। बाद में उन्होंने दिल्ली सीआरपीएफ में ट्रेनिंग ली थी। पूनम ने 2021 में सीआरपीएफ ज्वाइन किया था।

पूनम गुप्ता की शैक्षणिक उपलब्धियों और देशसेवा का सफर प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने गणित में ग्रेजुएशन और इंग्लिश लिटरेचर में एमए किया है। साथ ही उन्होंने जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर से बीएड भी किया। पूनम ने यूपीएससी सीआरपीएफ परीक्षा-2018 में 81वीं रैंक हासिल कर सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट का पद प्राप्त किया। पूनम ने गणतंत्र दिवस 2024 की परेड में सीआरपीएफ की महिला टुकड़ी का नेतृत्व किया था।

इसे भी पढ़ें : DGP से मिली खुली छूट, रांची रेंज के 9871 एकड़ में लगी नशे की फसल तहस-नहस

इसे भी पढ़ें : रांची के हिंदपीढ़ी में भयंकर आग, धुआं-धुआं हुआ इलाका… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची के हिंदपीढ़ी में भयंकर आग, धुआं-धुआं हुआ इलाका… देखें वीडियो
Next Article राशिफल @ 14 फरवरी 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Related Posts

Headlines

बिहार में सोशल साइंस रिसर्च को मिलेगा ग्लोबल बूस्ट, सीएम सम्राट ने इन्हें दिया न्योता

September 11, 2026
Headlines

परीक्षाओं में धांधली पर सीएम सम्राट का कड़ा रुख, 29 जिलों में बनेंगे वज्रगृह

September 11, 2026
Headlines

बाढ़ के पानी में डूबी 5 साल की शरमीन, दूसरे दिन रुला गयी सभी को

September 11, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.