Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 March, 2026 • 06:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दरभंगा : क्लासरूम में लटकी मिली युवक की बॉडी, शरीर पर चोट के निशान
Headlines

दरभंगा : क्लासरूम में लटकी मिली युवक की बॉडी, शरीर पर चोट के निशान

February 21, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Darbhanga : दरभंगा शहर के इमलीघाट पुल के पास स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्रथम तल के एक कक्षा-कक्ष में युवक का शव फंदे से लटका मिला। खबर फैलते ही इलाके में सनसनी दौड़ गई। मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

शरीर पर चोट के निशान, मामला संदिग्ध

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। यही वजह है कि मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।

Advertisement Advertisement

मृतक की पहचान, घर में मचा कोहराम

मृतक की पहचान गुल्लोबारा निवासी 18 वर्षीय भरत मंडल उर्फ हिमांशु के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बहनोई का आरोप… पहले हत्या, फिर लटकाया गया शव

मृतक के बहनोई सावन राय ने सीधे तौर पर हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि हिमांशु की पहले हत्या की गई और फिर सबूत मिटाने के लिए शव को स्कूल के कमरे में लटका दिया गया। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम हिमांशु दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। रातभर खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।

नशेड़ियों के अड्डे की चर्चा, विवाद में हत्या की आशंका

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल परिसर में अक्सर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। आशंका जताई जा रही है कि नशापान के दौरान किसी विवाद में हिमांशु की जान ले ली गई और फिर शव को ऊपर के तल्ले पर टांग दिया गया। हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

इलेक्ट्रिक डेकोरेशन का काम करता था हिमांशु

परिजनों के अनुसार, हिमांशु इलेक्ट्रिक डेकोरेशन का काम करता था। वह दो भाइयों और दो बहनों में एक था और मेहनत-मजदूरी से परिवार का हाथ बंटाता था।

घटनास्थल सील, एफएसएल टीम जुटी जांच में

नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल को सील कर एफएसएल टीम को बुलाया है। टीम ने मौके से सैंपल इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।

शहर में दहशत, जवाब का इंतजार

इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। लोग सवाल उठा रहे हैं—क्या स्कूल परिसर अब सुरक्षित नहीं रहा? फिलहाल सबकी निगाहें पुलिस जांच और रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस रहस्यमयी मौत से पर्दा उठा पाएगी।

इसे भी पढ़ें : गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा वासेपुर, डॉन फहीम खान के बेटे…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा वासेपुर, डॉन फहीम खान के बेटे…
Next Article CM हेमंत का बड़ा फैसला, JPSC 14वीं परीक्षा की बदल डाली कट-ऑफ डेट

Related Posts

Headlines

अजनबी कॉल ने बदल दी जिंदगी, CID ने किया सनसनीखेज खुलासा

March 13, 2026
स्पोर्ट्स

हार्दिक पांड्या पर तिरंगे की गरिमा भंग करने का आरोप… जानें मामला

March 13, 2026
Headlines

बड़ा हादसा : पुलिस की SOG जिप्सी टक्कर के बाद पलटी, प्रभारी समेत चार जख्मी

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026

अजनबी कॉल ने बदल दी जिंदगी, CID ने किया सनसनीखेज खुलासा

March 13, 2026

हार्दिक पांड्या पर तिरंगे की गरिमा भंग करने का आरोप… जानें मामला

March 13, 2026

बड़ा हादसा : पुलिस की SOG जिप्सी टक्कर के बाद पलटी, प्रभारी समेत चार जख्मी

March 13, 2026

देश में पहली बार CEC को हटाने की मांग, संसद के दोनों सदनों में नोटिस जमा

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.