WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पटना। लॉकडाउन के दौरान दरभंगा की रहने वाली 15 वर्षीय ज्योति ने अपने घायत पिता को साइकिल पर बैठा कर गुरुग्राम, हरियाणा से दरभंगा पहुंच गई। ज्योति ने 7 दिनों में दरभंगा तक 1200 किलोमीटर का सफर तय किया। ज्योति के इस साहसिक कदम को देखते हुए भारतीय साइकिलिंग फेडरेशन ने उन्हें ट्रायल के लिए दिल्ली बुलाया है।
ज्योति ने कहा कि मुझे साइकिल में रेस लगाने के लिए फोन आया है। मैंने कहा कि मैं अभी तो रेस नहीं लगा सकती हूं क्योंकि मेरे पैर और हाथ सब दर्द कर रहे हैं। तो उन्होंने एक महीने बाद ट्रायल के लिए आने को कहा है।

