Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 02:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » MVI में बहुत सारी खामियां, ध्यान दे विभाग : मंत्री दीपक बिरुआ
Headlines

MVI में बहुत सारी खामियां, ध्यान दे विभाग : मंत्री दीपक बिरुआ

January 31, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मंत्री
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि एमवीआई फिटनेस देने में सावधानी बरतें। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस देने की सभी प्रक्रियाओं को भी सही तरीके से फॉलो किया जाए। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए । बिरुआ शुक्रवार को होटल रेडिशन ब्लू रांची में परिवहन विभाग के जरिये आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार सड़क सुरक्षा 2025 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
मंत्री ने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस देने की प्रक्रिया को सही तरीके से फॉलो नहीं करने से बहुत सारे लोग ड्राइविंग सीट पर तो बैठ जाते हैं लेकिन वाहन चलाने की तकनीकी चीजों को नहीं जानने और समझते, जिससे सड़क दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। इसलिए सड़क दुर्घटना और ड्राइविंग संबंधित बातों को अब छात्रों के सिलेबस में शामिल किया जाएगा। ताकि भविष्य में हमारे बच्चें ड्राइविंग संबंधित महत्वपूर्ण बातों को आत्मसात कर आनेवाले समय में सुरक्षित और बेहतर तरीके से वाहन चला सकेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बात करेंगे। लोग सड़क सुरक्षा की बातों को अपनी आदत में डालेंगे तो दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

मंत्री ने कहा कि एमवीआई जिस तरह बिना सोचे समझे या बिना जांच किए या फिर अन्य कारणों से फिटनेस दे देते हैं वह नहीं होना चाहिए। यह दुर्घटनाओं को आमंत्रित करता है। यह सड़क दुर्घटना होने का बहुत बड़ा कारण है। मंत्री ने कहा कि बहुत सारी खामियां है, जिसपर विभाग ध्यान दें। ताकि झारखंड में होनेवाले सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सके। मंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर और अधिक प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता है। सामूहिक जिम्मेवारी के तहत इस पर काम किया जाए।

Advertisement Advertisement

मंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में होने वाले प्रयासों को देखा जाए तो आंकड़ों के हिसाब से सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु की संख्या अधिक है और घायलों की संख्या कम है। तो इस पर निश्चित तौर पर स्वास्थ्य विभाग, इंजीनियरिंग सेल समेत अन्य सेक्टर को बहुत ध्यान देने की आवश्यकता है। हम प्रयास करेंगे सड़क सुरक्षा संबंधित चीजों को लेकर आज जिस तरह से चर्चा होगी। एक्सपर्ट के तमाम राय आदि महत्वपूर्ण सुझावों व मंतव्य पर विभाग इसमें नए तरीके अपनाते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों को सार्थक बनाएं। आप सभी के सुझाव को सरकार आत्मसात कर बेहतर काम करेगी। ताकि सड़क सुरक्षा पर व्यापक काम किया जा सके।

मौके पर विभागीय सचिव कृष्णानंद झा ने कहा कि सड़क दुर्घटना में रेस्क्यू पार्ट को कभी भी नजर अंदाज नहीं किया जाना चाहिए। सड़क हादसे के साथ ही एंबुलेंस, ट्रॉमा सेंटर तैयार है या नहीं ध्यान दें। पलटी हुई वाहन को यदि गैस कटर आदि से काटने की नौबत आए तो तत्काल संबंधित सामग्री कैसे मिले। ताकि लोगों की जानें बचाई जा सके। इनपर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इंश्योरेंस क्लेम करने में वकीलों की अधिक चार्ज होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। इस पर डालसा या झालसा से मिलकर काम करने की आवश्यकता है। ताकि दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को जल्द राहत मिल सके।

सचिव ने कहा कि कई एक बार सड़क किनारे सिग्नल नहीं होने के कारण भी लोग दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। इंजीनियर को खास तौर पर ध्यान देने की आवश्यकता है कि सड़क में कहां कौन सा सिग्नल लगाया जाए। उन्होंने रोड सेफ्टी के तहत चिंता जाहिर करते हुए कहा कि छोटे या बड़े किसी भी तरह के सड़क हादसे को लेकर डाटा कैप्चर नहीं होता है यह एक विडंबना है इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें : डायरेक्टर स्तर के एक अधिकारी की गयी नौकरी, झारखंड कैबिनेट में 6 प्रस्तावों पर मुहर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयुवा कांग्रेस नेता रोहित सिन्हा ने CM हेमंत का जताया आभार… जानें क्यों
Next Article ‘बहुत हीरो बनते हो, बॉस बनते हो…’ बोलकर बीच बाजार मा’र दी गोली

Related Posts

झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.