Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे उप मुख्यमंत्री पाठक
Headlines

दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे उप मुख्यमंत्री पाठक

April 29, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

वाराणसी। उप मुख्यमंत्री एवं वाराणसी मंडल के प्रभारी बृजेश पाठक के शुक्रवार दोपहर बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पाठक सरकारी और सांगठनिक समेत कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेंगे।

सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री को पुलिस की सशस्त्र टुकड़ी ने गार्ड आफ आनर दिया। इस दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा, डीआईजी सुभाषचंद्र दुबे, डीसीपी वरुणा जोन, आदित्य लांग्हे भी मौजूद रहे। सर्किट हाउस में मीडियाकर्मियों से बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार काशी को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने का काम कर रही है। पहली बार प्रभारी बनने के बाद आया हूं तो सभी को शुभकामनाएं। आप सभी से फीडबैक लेकर आगे विकास के सभी काम पूरे किए जाएंगे।

मीडियाकर्मियों से बातचीत के बाद उप मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में वाराणसी मंडल के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों के साथ बैठक करने के बाद उप मुख्यमंत्री भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अपराह्न 3.30 पर वह जनपद भ्रमण पर निकलेंगे। इस दौरान वह सीएचसी, पीएचसी, गेहूं क्रय केंद्र, प्राथमिक विद्यालय भी जा सकते हैं। उप मुख्यमंत्री इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम देखेंगे। शहर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन वे 30 अप्रैल को सुबह आगामी ईद के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर में चंदौली जाएंगे। वहां पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं रात्रि विश्राम कर अगले दिन वापस लखनऊ लौट जाएंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकेंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वन स्टॉप कॉल सेंटर का किया उद्घाटन
Next Article लाउडस्पीकर हटाओ अभियान पर शिवपाल ने उठाये सवाल

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.