Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वन स्टॉप कॉल सेंटर का किया उद्घाटन
Headlines

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वन स्टॉप कॉल सेंटर का किया उद्घाटन

April 29, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

फतेहपुर। जिले में शुक्रवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने वन स्टॉप कॉल सेंटर का उद्घाटन करते हुए जनता को समर्पित किया। वन स्टॉप कॉल सेंटर के उद्घाटन से पहले पुरोहित राज किशोर द्विवेदी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से पूजा पाठ करवाते हुए देश की उन्नति का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शिलापट्ट से पर्दा हटा कर वन स्टॉप कॉल सेंटर का उद्घाटन किया। वहीं जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल ने नारियल तोड़कर उसके जल से सेंटर को पवित्र किया।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए अब और भी बेहतर व्यवस्था हो गई है। दरअसल वन स्टॉप कॉल सेंटर के नाम से चल रही यह व्यस्था जिला अस्पताल के एक कक्ष में संचालित होती थी लेकिन अब वन स्टॉप कॉल सेंटर के पास खुद का आशियाना हो चुका है। इसे मुख्य चिकित्साधिकरी कार्यालय के पास लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है।

वन स्टॉप सेंटर में सभी आयु की महिलाओं के लिए उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाता है। साथ ही यहां से पीड़िता को चिकित्सा सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, रेस्क्यू सेवाएं, ट्रामा काउंसलिंग सेल, महिला पुलिस रिपोर्टिंग चौकी, कानूनी सहायता, मनोवैज्ञानिक, सामाजिक संस्थाओं की सेवाओं के साथ महिलाओं और बच्चों के लिए अल्पावास गृह सुविधा भी दी जाती है। जिससे महिलाओं को कोई दिक्क़त न हो और उन्हें एक ही स्थान पर सभी सुविधाओं का लाभ मिल सके। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला भी यहाँ से सहायता ले सकतीं हैं। इन केंद्रों को 181 महिला हेल्पलाइन, 1090, एम्बुलेंस सेवा 102, 108 और चाइल्ड लाइन सेवा 1098 से जोड़ा गया है। यहाँ पर मोहिनी साहू, मधुरिमा, पुष्पा, अंकित द्विवेदी, अमृता श्रीवास्तव, राजेश कुमार, गोरेलाल अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और जिले की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति, खागा विधायक कृष्णा पासवान, बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी, जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे, मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसमस्याओं को लेकर गरजे व्यापारी, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
Next Article दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे उप मुख्यमंत्री पाठक

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.