अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Baramati (Maharashtra) : महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। खबरों के मुताबिक, इस विमान में राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार सवार थे। यह हादसा उस समय हुआ, जब विमान एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, अजित पवार जिला परिषद चुनावों को लेकर बारामती में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे थे। जैसे ही उनका विमान बारामती एयरपोर्ट पर उतरने लगा, तभी तकनीकी खराबी या संतुलन बिगड़ने के कारण विमान हादसे का शिकार हो गया।
#WATCH | A plane crash reported in Baramati, Maharashtra. More details awaited.
Visuals from the spot. pic.twitter.com/xkx0vtY5cp
— ANI (@ANI) January 28, 2026
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लैंडिंग के दौरान विमान अचानक तेज आवाज के साथ रनवे पर फिसल गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और प्रशासन की टीम तुरंत सक्रिय हो गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान को क्षतिग्रस्त हालत में देखा जा सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इसे भी पढ़ें : वैश्विक मंच से लौटे सीएम हेमंत, बोले- झारखंड की संभावनाओं को मिलेगा नया रास्ता
इसे भी पढ़ें : चान्हो में शिक्षा को नई रफ्तार, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दी बड़ी सौगात
इसे भी पढ़ें : कोलकाता में रेलवे और झामुमो नेताओं की हाई लेवल बैठक, क्या हुआ… जानें

