Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 10:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पर्व-त्योहार को लेकर DGP ने मीटिंग, क्या दिये निर्देश… जानें
Headlines

पर्व-त्योहार को लेकर DGP ने मीटिंग, क्या दिये निर्देश… जानें

July 2, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
DGP
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय के सभागार में DGP अनुराग गुप्ता की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य के सभी जोनल IG, रेंज DIG, SSP और SP वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए। बैठक का मकसद मुहर्रम पर्व के दौरान राज्यभर में सुरक्षा और विधि व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम की समीक्षा करना था। DGP अनुराग गुप्ता ने मुहर्रम पर्व को लेकर विस्तृत चर्चा की और सभी जिलों के एसएसपी व एसपी को कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में निरोधात्मक कार्रवाई की जाए और संभावित घटनाओं वाले स्थलों पर पर्याप्त बलों की प्रतिनियुक्ति की जाए। इसके साथ ही, असंभावित घटनाओं की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में सुरक्षा बलों के लिए भोजन, आवास, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने, दंगारोधी सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता की जांच करने और एंटी रॉयट कंट्रोल ड्रिल की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा, जिला और थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित करने और नियंत्रण कक्ष से लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

Advertisement

DGP ने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जुलूस मार्गों में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों और संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी और ड्रोन से निगरानी रखने की बात भी कही गई।

DGP ने जुलूस के मार्गों का भौतिक सत्यापन करने, जुलूस के साथ पर्याप्त बल की प्रतिनियुक्ति करने, रौशनी और पब्लिक संबोधन सिस्टम की व्यवस्था करने, और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, डी.जे. और अन्य साउंड सिस्टम द्वारा भड़काऊ गानों के प्रसारण पर रोक लगाने की बात भी कही गई।

इस बैठक में मुख्यालय ADG प्रिया दुबे, रांच के जोनल IG मनोज कौशिक, स्पेशल ब्रांच के IG प्रभात कुमार, IG अभियान डॉ माईकलराज एस, स्पेशल ब्रांच के DIG शैलेन्द्र वर्णवाल, स्पेशल ब्रांच की SP मुमल राजपुरोहित शारीरिक तौर पर मौजूद थे। वहीं, सूबे के तमाम जोनल IG, रेंज DIG एवं SSP और SP ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भाग लिया।

इसे भी पढ़ें : घर के बाहर लूट लिया था जेवर कारोबारी को, 1.5 करोड़ के माल सहित पुलिस ने दो को दबोचा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘स्टार्टअप स्पार्क 2.0’ शुरू, अब बिहार में इनोवेशन को मिलेगी उड़ान
Next Article Ola-Uber-Rapido को खुली छूट, अब वसूल सकेंगे दोगुना किराया

Related Posts

Headlines

डीजीपी का दो टूक फरमान- पूजा में माहौल बिगाड़ने वालों को सीधे भेजो जेल

September 28, 2026
Headlines

मासूम विवान को रांची से उठाया, साहिबगंज में छिपाया, SP खोल गये चौंकाने वाला राज… देखें वीडियो

September 28, 2026
झारखंड

होटल और डेयरियों में अचानक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, मची खलबली

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

डीजीपी का दो टूक फरमान- पूजा में माहौल बिगाड़ने वालों को सीधे भेजो जेल

September 28, 2026

मासूम विवान को रांची से उठाया, साहिबगंज में छिपाया, SP खोल गये चौंकाने वाला राज… देखें वीडियो

September 28, 2026

होटल और डेयरियों में अचानक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, मची खलबली

September 28, 2026

नल का जल योजना पर सीएम की दो टूक- हर घर पहुंचे 100% पानी, लापरवाही की तो नपेंगे अफसर

September 28, 2026

मृतक कर्मी के परिवार की रोजी-रोटी छीनी तो चुप नहीं बैठेगा संघ : अजय राय

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.