Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 27 April, 2026 • 11:14 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » टीटॉस फा’यरिंग पर डीजीपी सख्त, बोलीं- हर हाल में दबोचे अपराधी
Headlines

टीटॉस फा’यरिंग पर डीजीपी सख्त, बोलीं- हर हाल में दबोचे अपराधी

March 10, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कुटियातू स्थित टीटॉस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग की घटना ने शहर के लोगों को झकझोर कर रख दिया। जिस जगह लोग परिवार और दोस्तों के साथ सुकून के कुछ पल बिताने जाते हैं, वहां अचानक चली गोलियों ने लोगों के दिलों में डर और दहशत पैदा कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

घटना को गंभीरता से लेते हुए झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्र ने अपने कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूरे मामले की विस्तार से समीक्षा की गई और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

Advertisement Advertisement

खुशगवार माहौल अचानक दहशत में बदला

बताया जाता है कि कुटियातू का यह इलाका रांची के तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में शामिल है। यहां कई रेस्टोरेंट और कैफे हैं, जहां शाम के वक्त परिवार, युवा और दोस्त अक्सर समय बिताने पहुंचते हैं। लेकिन टीटॉस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग की घटना ने उस सामान्य माहौल को अचानक डर और अफरातफरी में बदल दिया।

घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों के चेहरे पर डर साफ देखा जा सकता था। कई लोगों ने पहली बार इतनी नजदीक से इस तरह की घटना देखी, जिससे वे काफी सहम गए।

पुलिस मुख्यालय में हुई गंभीर समीक्षा

घटना के बाद पुलिस महकमा भी पूरी तरह सक्रिय हो गया। डीजीपी ने इस मामले को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर साफ कहा कि ऐसी घटनाओं से कानून व्यवस्था की छवि पर असर पड़ता है, इसलिए इसमें शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ाई जाए और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के सहारे जांच

बैठक में डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध सूचनाओं का गहन विश्लेषण किया जाए। इसके लिए विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी अभियान चलाने को कहा गया है। पुलिस का मानना है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही अपराधियों तक पहुंचा जा सकेगा।

लोगों को दिलाया भरोसा

इस घटना के बाद झारखंड पुलिस ने आम नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपराधिक घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कई आला अधिकारी रहे मौजूद

इस समीक्षा बैठक में सीआईडी के एडीजी मनोज कौशिक, रांची के एसएसपी राकेश रंजन, एटीएस के एसपी ऋषभ कुमार झा, सिटी एसपी पारस राणा सहित एयरपोर्ट थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। बैठक में अधिकारियों ने घटना से जुड़े हर पहलू पर चर्चा की और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए आगे की रणनीति तय की।

इसे भी पढ़ें : रांची स्मार्ट सिटी में फं’दे पर लटका मिला फौजी, हाल ही में हुई थी शादी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 10 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article प्रॉपर्टी डीलर को सरेराह मा’री गोली, मचा तहलका

Related Posts

अन्य खबरें

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026
Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Headlines

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026

बैंक में नौकरी का बड़ा मौका, इंडियन बैंक में 350 पदो पर Vacancy

April 27, 2026

पटना हाईकोर्ट का बड़ा झटका, वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षकों की नौकरी खतरे में

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.