अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Chaibasa : जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और स्थानीय लोग डर और असुरक्षा में जी रहे हैं। बीती रात गोईलकेरा इलाके में हाथियों के हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। मृतकों में दो छोटे बच्चे और एक वयस्क शामिल हैं।
घटना के बाद पूरे इलाके में भय और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोग वन विभाग की कार्यप्रणाली से नाखुश हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले पांच दिनों से हाथियों का एक झुंड गोईलकेरा और आसपास के गांवों में घूम रहा है और लगातार नुकसान पहुंचा रहा है।
अब तक इस झुंड के हमलों में कुल 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 6 केवल गोईलकेरा प्रखंड में हुई हैं। बावजूद इसके वन विभाग हाथियों को जंगल की सुरक्षित ओर खदेड़ने में सफल नहीं हो पाया है।
स्थानीय लोग कहते हैं कि समय पर कड़े कदम नहीं उठाए जाने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। प्रशासन से लोगों की मांग है कि हाथियों के आतंक से जल्द राहत दी जाए और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
Also Read : राजधानी में खुले में थूका तो अब भरना पड़ेगा हर्जाना… जानें



