Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 03:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ईशाकपुर में गंदा धंधा बेनकाब, पुलिस ने एक को दबोचा
Headlines

ईशाकपुर में गंदा धंधा बेनकाब, पुलिस ने एक को दबोचा

September 26, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पाकुड़
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ के छोटे-से गांव ईशाकपुर में शुक्रवार की सुबह अचानक हलचल मच गई। खेतों में काम करने वाले हाथ और स्कूल जाते बच्चे उस वक्त ठिठक गए जब पुलिस की गाड़ियां गांव की गलियों में दाखिल हुईं। आम दिनों की तरह शांत रहने वाला यह गांव उस सुबह एक सच्चाई से रूबरू हुआ…. नशे का गंदा धंधा उनकी बस्ती की चौखट तक पहुंच चुका था।

चुप्पे गांव में छुपा खतरा

ईशाकपुर के लोग कहते हैं, यहां जीवन हमेशा सादगी भरा रहा है। लेकिन बीते कुछ महीनों में अंधेरा धीरे-धीरे फैल रहा था। खेतों और गलियों की चुप्पी के बीच कुछ घरों तक नशे का जहर पहुंच चुका था। स्थानीय लोग तो फुसफुसाकर इसकी चर्चा करते, पर खुलकर सामने आने से डरते थे। एसडीपीओ दयानंद आजाद ने मीडिया को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में ब्राउन शुगर का कारोबार चल रहा है। हमने तुरंत कार्रवाई की, ताकि यह जहर और न फैल सके।

auto

रंगे हाथ पकड़ा गया तस्कर

छापामारी के दौरान पुलिस ने गांव के ही मो सफीकुल शेख को रंगे हाथ दबोच लिया। उसके पास से 36 पुड़िया ब्राउन शुगर और एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। डीएसपी ने कहा कि यह सिर्फ एक तस्कर की गिरफ्तारी नहीं है, बल्कि उन बच्चों और युवाओं को बचाने का कदम है जो नशे की गिरफ्त में जा सकते थे। डीएसपी ने साफ-साफ और सख्त लहजे में कह दिया कि नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लोगों से पुलिस की अपील

कार्रवाई के बाद डीएसपी ने लोगों से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल पुलिस की नहीं है। हर नागरिक को आगे आकर नशे के खिलाफ आवाज उठानी होगी। समाज तभी सुरक्षित रह सकता है, जब हम सब मिलकर इस जहर को रोकें।

छापामारी दल की हिम्मत

इस कार्रवाई में थानेदार गौरव कुमार, एसआई अजय कुमार उपाध्याय, हवलदार मदन कुमार पांडा और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। उनकी तत्परता और हिम्मत ने ईशाकपुर को उस खतरे से बचा लिया, जो धीरे-धीरे गांव के बच्चों के भविष्य को निगल सकता था।

इसे भी पढ़ें : पाकुड़ के 7 बालू घाटों की नीलामी, 11 करोड़ की बड़ी बोली किसने लगाई… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनवरात्रि व्रत में क्या खाएं, क्या न खाएं और किन चीजों से बचें… जानें
Next Article राशिफल @ 27 सितंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.