WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
जौनपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दो थानों को उड़ाने की कथित तौर पर धमकी दी। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार साहनी ने कहा कि लक्ष्मीकांत दुबे ने धमकी दी कि अगर अक्टूबर तक रामपुर और काठवटिया के बीच सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो वह दो पुलिस थानों को उड़ा देंगे।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने रामपुर और सुरेरी थाने के बोर्ड पर नोटिस चपका कर इस बात की धमकी दी थी।
पुलिस ने कहा कि शुरुआत में इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति (व्यक्तियों) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, लेकिन छानबीन के बाद दुबे की पहचान कर गिरफ़्तारी की गई।

