Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 05:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » DLSA रांची ने सुलझाये रिश्तों के गिले-शिकवे, लौट आई मुस्कान
Headlines

DLSA रांची ने सुलझाये रिश्तों के गिले-शिकवे, लौट आई मुस्कान

September 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रांची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : रांची की अदालत के गलियारों में जब पति-पत्नी आमने-सामने बैठकर गिले-शिकवे भूलकर मुस्कुरा उठे, तो यह नजारा वहां मौजूद हर किसी के चेहरे पर खुशी ले आया। झालसा यानी झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और डालसा यानी जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की इस अनोखी पहल का यही मकसद है… लोगों को कोर्ट की लंबी लड़ाई से निकालकर बातचीत और आपसी समझदारी से समाधान की राह दिखाना।

परिवार ही बना ताक़त

पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान की शुरुआत 15 सितंबर से हुई है। इस दौरान परिवार न्यायालय और अन्य अदालतों से आए विवादों को मध्यस्थों के पास भेजा जा रहा है। तीसरे दिन 41 मामले और चौथे दिन 45 मामले पहुंचे, जिनमें से 40 मामलों का समाधान कुछ घंटों की बातचीत में हो गया। हैरानी की बात है कि जिन रिश्तों को लोग सालों से टूटा मान रहे थे, वे कुछ शब्दों की गर्माहट से फिर से जुड़ गए।

समय, पैसा और रिश्ते… तीनों की बचत

अभियान का असर कोर्ट-कचहरी की भीड़ पर भी दिख रहा है। जिन मामलों को निपटने में सालों लग जाते, वे अब कुछ बैठकों में ही खत्म हो रहे हैं। वादकारियों को न सिर्फ राहत मिल रही है बल्कि खर्च और तनाव से भी छुटकारा मिल रहा है। एक महिला प्रतिभागी ने खुशी जताते हुए कहा—“हम सोच भी नहीं सकते थे कि हमारा मामला इतनी आसानी से सुलझ जाएगा। अब हम फिर से एक साथ नया जीवन शुरू कर रहे हैं।”

अभियान का मकसद रिश्तों को टूटने से बचाना

इस अभियान का मकसद सिर्फ केस निपटाना नहीं है, बल्कि रिश्तों को टूटने से बचाना है। मध्यस्थों की भूमिका यहां सबसे अहम है—वे किसी जज की तरह कठोर नहीं बल्कि एक मित्र, एक गाइड की तरह दोनों पक्षों से बात करते हैं। इसी कारण, लोग अपने मन की बातें खुलकर रखते हैं और समाधान भी सहजता से निकल आता है।

उम्मीद अभी बाकी है

यह पहल 19 सितंबर तक चलेगी। अभी भी कई मामले मध्यस्थता केंद्र में लंबित हैं और उम्मीद है कि उनमें से भी अधिकतर का हल निकल जाएगा। इस अभियान से साफ है कि अगर विवादों को सही दिशा दी जाए, तो वे न सिर्फ खत्म होते हैं बल्कि रिश्तों को और मजबूत बना जाते हैं।

इसे भी पढ़ें : 4 साल बाद टूटा सन्नाटा, DLSA ने फिर मिलाया बिछड़ा परिवार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleSouth Asia in the Crossfire : Deep State Games and India’s Role as Stabiliser
Next Article राशिफल @ 19 सितंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.