Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 05:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»तुलसी की पत्तियां तोड़ते वक्त भूलकर ना करें ये गलतियां, आता है दुर्भाग्य
Headlines

तुलसी की पत्तियां तोड़ते वक्त भूलकर ना करें ये गलतियां, आता है दुर्भाग्य

October 5, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना जाता है और यही वजह कि लगभग हर घर में तुलसी का पौधा (Tulsi plant) होता है. लोग तुलसी को तीर्थ स्थान की तरह मानकर इसकी पूजा करते हैं. हर मंदिर में तुलसी का पौधा जरूर होता है. सभी धार्मिक अनुष्ठानों में तुलसी का प्रयोग शुभ माना जाता है. पुराणों के अनुसार तुलसी के पत्ते तोड़ने के कुछ नियम होते हैं और अगर इन्हें ना माना गया तो इसके गलत प्रभाव देखने को मिलते हैं. आइए जानते हैं कि तुलसी के पत्ते तोड़ते कौन सी गलतियां बिल्कुल नहीं करनी चाहिए.

एकादशी के दिन ना तोड़ें तुलसी- किसी भी एकादशी, रात, रविवार, चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण में तुलसी के पत्ते तोड़ना पाप माना जाता है. मान्यता है कि इन दिनों तुलसी के पत्ते तोड़ने पर पूजा का फल नहीं मिलता है और घर में दुर्भाग्य आता है. इसके अलावा रविवार के दिन तुलसी के पौधे में जल अर्पित नहीं करना चाहिए.

तुलसी के पत्तों को नाखूनों से ना तोड़ें – अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है तो इसे कभी भी अंधेरे में ना रखें. इसे खुली जगu पर रखें और शाम होते ही इसके पास एक दिया जरूर जलाएं. तुलसी के पत्ते तोड़ने से पहले हमेशा हाथ जोड़कर अनुमति लेनी चाहिए. तुलसी के पत्तों को नाखून की मदद से नहीं तोड़ना चाहिए.

बेवजह ना तोड़ें- बिना वजह तुलसी के पत्ते तोड़ना पाप माना जाता है. इसे केवल धार्मिक या स्वास्थ्य कारणों से तोड़ा जाना चाहिए. बिना स्नान किए तुलसी के पत्ते को नहीं छूना चाहिए. तुलसी का पत्ता चबाने से बचना चाहिए क्योंकि इसके पत्तों में मौजूद एसिड दांतों के लिए हानिकारक होते हैं. इसे पानी या चाय में डालकर पीना ज्यादा फायदेमंद होता है.

सूखी पत्तियों को ना फेंके- कभी-कभी सूख जाने पर तुलसी के पत्ते टूट कर नीचे गिर जाते है. ऐसे में इन पत्तों को ना तो फेंकना चाहिए और ना हीं इन पर पैर रखना चाहिए. इस सूखी पत्ती को धोकर तुलसी के पौधे की मिट्टी में ही डाल देना चाहिए.

घर में ना रखें सूखी तुलसी का पौधा- यदि तुलसी का पौधा सूख जाता है, तो उसे किसी पवित्र नदी, कुएं या किसी झील में प्रवाहित कर दें. तुलसी का सूखा पौधा घर में रखना अशुभ होता है और परिवार के सदस्यों के लिए ये दुर्भाग्य लाता है.

दक्षिण-पूर्व दिशा में ना लगाएं- तुलसी का पौधा कभी भी दक्षिण-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए. इस दिशा को अग्नि की दिशा माना जाता है. इसलिए तुलसी का पौधा इस दिशा में लगाने से बचें.  तुलसी का पौधा जमीन में नहीं लगाना चाहिए. शुभ फल के लिए हमेशा तुलसी के पौधे को गमले में लगाना चाहिए.

तुलसी के पौधे के पास न रखें ये चीजें- तुलसी के पौधे को साफ जगह पर रखना चाहिए. पौधे के आसपास का क्षेत्र खुला होना चाहिए और किसी भी प्रकार का आवरण या गंदी चीजें जैसे अव्यवस्था, पोछा, झाडू आदि नहीं होना चाहिए. तुलसी के पौधे को किसी भी कांटेदार पौधे के साथ नहीं रखना चाहिए

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, जानें कितना बढ़ा दाम
Next Article भारत की एक ऐसी जगह जहां प्रधान से लेकर सांसद बनने के लिए डकैतों से लेना पड़ता था आर्शीवाद

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.