अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Dumka : झारखंड की उपराजधानी दुमका से बड़ी और सनसनीखेज खबर आ रही है। गांधी मैदान के पास सदर इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे मां और मासूम बेटी का शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोग घटना स्थल पर जुटने लगे और चर्चा तेज हो गई।
प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या का शक
स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, शव को देखकर प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि यह दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला हो सकता है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है और परिवार वालों का कोई पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना की पुलिस और सदर एसडीपीओ विजय कुमार तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीपीओ ने मामले की पुष्टि की है और कहा कि जांच तेज़ी से चल रही है।
इलाके में सन्नाटा और लोगों की चिंता
घटना के बाद आसपास का इलाका सन्नाटे में डूबा हुआ है। लोग इस भयावह वारदात से चिंतित हैं और पूछ रहे हैं कि आखिर इतनी निर्दयता कैसे हो सकती है। पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने का भरोसा दे रही है।
इसे भी पढ़ें : कोहरे का कहर : शादी की खुशियों को बदल डाला मातम में… जानें कैसे



