Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 March, 2026 • 08:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोहरे का कहर : शादी की खुशियों को बदल डाला मातम में… जानें कैसे
Headlines

कोहरे का कहर : शादी की खुशियों को बदल डाला मातम में… जानें कैसे

February 11, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Samastipur : बिहार में मौसम इन दिनों अजीब सा बना हुआ है। समस्तीपुर, नालंदा समेत कई जिलों में सुबह-सुबह अच्छी धूप निकल गई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। वहीं दूसरी ओर सुपौल में हालात बिल्कुल उलट रहे। वहां इतना घना कोहरा छाया रहा कि विजिबिलिटी जीरो हो गई। सड़क पर कुछ मीटर दूर तक भी देख पाना मुश्किल हो गया। कोहरे का असर रेलवे पर भी पड़ा है। चार ट्रेनें लेट चल रही हैं, जबकि पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को रद्द करना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

कोहरे ने ली तीन जिंदगियां

मोतिहारी में कुहासे की वजह से बड़ा सड़क हादसा हो गया। बारात में शामिल होने जा रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और वाहन करीब 20 मीटर दूर जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement Advertisement

मृतकों की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के विनोद प्रसाद (55), उनके चचेरे भाई अनिल प्रसाद (35) और उपमुखिया गजेंद्र दास (40) के रूप में हुई है। तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे और खुशी के मौके पर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए। गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है।

ऐसा मौसम क्यों बना हुआ है

लोगों के मन में सवाल है कि एक जगह धूप तो दूसरी जगह इतना घना कोहरा क्यों? मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय बिहार में शुष्क मौसम की स्थिति बनी हुई है। इसकी सबसे बड़ी वजह पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर होना और बारिश की गतिविधियों का कम होना है। जब बादल कम रहते हैं और बारिश नहीं होती, तो दिन में धूप तेज निकलती है और तापमान थोड़ा बढ़ जाता है। फरवरी के दूसरे हफ्ते से उत्तर भारत में मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने लगता है। सूरज की गर्मी बढ़ने लगती है और दिन लंबे होने लगते हैं। यही वजह है कि दिन में हल्की गर्माहट महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम अब भी ठंड बनी हुई है।

फिलहाल नहीं बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि अभी मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में शुष्क मौसम बना रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा पड़ सकता है, खासकर उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में।

अगले 7 दिन कैसा रहेगा हाल

मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक बिहार में बारिश की संभावना बहुत कम है। सुबह हल्का कोहरा रह सकता है। दिन में धूप निकलेगी और हल्की गर्माहट महसूस होगी। रात में हल्की ठंड बनी रहेगी। कुल मिलाकर, मौसम अभी करवट लेने के मूड में नहीं है। लोगों को सुबह-शाम सतर्क रहने और घने कोहरे में वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में भोरे-भोर एनका’उंटर : सूर्या डॉन को दौड़ा-दौड़ा कर मारी गोली

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी में भोरे-भोर एनका’उंटर : सूर्या डॉन को दौड़ा-दौड़ा कर मारी गोली
Next Article डबल म’र्डर से सनसनी : इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे मिली मां-बेटी की ला’श

Related Posts

Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
Headlines

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
Headlines

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026

अजनबी कॉल ने बदल दी जिंदगी, CID ने किया सनसनीखेज खुलासा

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.